राष्ट्रीय
अमेरिका से 104 भारतीय डिपोर्ट, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग क्यों?

अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में सबसे ज्यादा हरियाणा और गुजरात के लोग शामिल हैं। इसके बाद पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के लोग हैं। सवाल यह उठता है कि यूएस एयरफोर्स के विमान को अमृतसर एयरपोर्ट पर ही क्यों लैंड कराया गया?
- हरियाणा – 34
- गुजरात – 33
- पंजाब – 30
- महाराष्ट्र – 3
- उत्तर प्रदेश – 2
- चंडीगढ़ – 2
अमृतसर में लैंडिंग की वजहें:
- अधिकतर डिपोर्ट हुए भारतीय पंजाब और हरियाणा के निवासी हैं।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ अधिक थी।
- दिल्ली में इस मुद्दे को ज्यादा राजनीतिक तूल मिल सकता था।
- दिल्ली का एयर ट्रैफिक अमृतसर की तुलना में ज्यादा व्यस्त रहता है।
सभी डिपोर्ट भारतीयों को एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया है। उनके दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस मुद्दे पर अमेरिका और भारत के अधिकारियों के बीच बैठक होगी, जिसमें अवैध प्रवास को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी।
अवैध प्रवास के लिए एजेंट 35-40 लाख रुपये वसूलते हैं। लोग मैक्सिको और पनामा के जंगलों के रास्ते अमेरिका पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई भूख-प्यास से दम तोड़ देते हैं।



