उत्तर प्रदेशलखनऊहेल्थ

राष्ट्रीय जम्बूरी में 38,485 लोगों ने लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। जनपद में राष्ट्रीय जम्बूरी (स्काउट्स एवं गाइड्स) 20 से 30 नवम्बर आयोजित आयोजित हुयी थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया था | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के 33,000 से अधिक स्काउट्स,गाइड्स रेंजर्स एवं रोवर्स ने प्रतिभाग किया था | इसके अलावा अन्य देशों के स्काउट्स व गाइड्स आये थे | आयोजन स्थल पर विभाग द्वारा चरक जम्बूरी अस्पताल अस्थाई तथा 7 डिस्पेंसरी बनायी गयी थी जिसके माध्यम से आयोजन स्थल पर लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएँ जिसमें ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, अल्ट्रासाउंड ,पैथोलॉजी जांच, फिजियोथैरेपी ,एक्स-रे ,मुफ्त चश्मा वितरण और रक्तदान सुविध उपलब्ध कराई गयीं | इस आठ दिवसीय आयोजन में लगभग 160 चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया | जिन्होंने 24 घंटे काम किया | वह सभी बधाई के पात्र हैं |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चरक जम्बूरी अस्पताल सात डिस्पेंसरी में कुल 38,485 की ओपीडी हुयी | 255 लोग अस्थायी अस्पताल में भर्ती हुयी जिसमें से 137 पुरुष और 118 महिलाएं थीं | जिसमें 7 पुरुषों और 13 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया | इसके साथ ही आयोजन स्थल पर जांचों की सुविधा भी उपलब्ध थी| 1845 की लैब जाँच, 34 का ईसीजी, 17 का अल्ट्रा साउंड और 66 का एक्सरे किया गया | इसके अलावा 194 लोगों की फिजियोथेरेपी की गयी | कुल 46 चश्मों का वितरण हुआ | इस मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था जिसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button