मणिपुर। किसान अपने खेत में खेती करते हैं। खेती से पहले खेत को बुआई के लिए तैयार करते हैं। बुआई के बाद फसल तैयार होने तक उसकी देखरेक करते हैं। फिर जब फसल तैयार हो जाता है तो उसकी कटाई करते हैं। लेकिन मणिपुर में एक किसान के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल किसान ने कुछ इस तरह की चीज उगाई जिसकी भनक सरकार को लग गई। इसके बाद सरकार ने जो कदम उठाया वह किसान सपने में भी नहीं सोच सकता है।
एजेंसी के अनुसार नोनी जिले में एक किसान के पास 4.49 एकड़ की खेत थी। वह अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा था। इसकी भनक मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को लगी। इसके बाद उन्होंने एक्शन लेने का फैसला किया। अपने फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 4.49 एकड़ में लगाई गई अफीम पोस्त की फसल को नष्ट कर दिया गया।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंन लिखा, ”नोनी जिले में आज 4.49 एकड़ अवैध अफीम पोस्त की फसल को नष्ट कर दिया गया।” उन्होंने कहा, ”नोनी जिला पुलिस ने नोनी और तामेंगलोंग की एक संयुक्त वन टीम के साथ मिलकर नोनी पुलिस थाने के अंतर्गत नूरथेल गांव की पहाड़ी श्रृंखला में इस अभियान का नेतृत्व किया।”
वहीं एक अन्य घटना में शुक्रवार को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने गई सुरक्षा टीम का लगभग 80 लोगों की भीड़ ने सामना किया और चार वाहनों को नुकसान पहुंचाया। यह घटना लुंगजांग पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस के जवान गए थे।
पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा, “चार हल्के वाहनों के सामने के शीशे टूट गए। भीड़ को न्यूनतम बल का उपयोग करके नियंत्रित किया गया। बाद में, अतिरिक्त बल आया और लुंगजांग पहाड़ी क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट करने का काम फिर से शुरू हुआ।”





