उत्तर प्रदेशलखनऊहेल्थ

लखनऊ में कोविड-19 के 4 नए मामले, सभी मरीज घर पर आइसोलेट

आशियाना, शारदानगर, गोमतीनगर और डालीगंज से मिले मरीज, सभी बिना लक्षण के और घर पर स्वस्थ

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। जनपद लखनऊ में एक बार फिर कोविड-19 ने दस्तक दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक चार नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी फिलहाल स्वस्थ हैं।

मरीजों का विवरण इस प्रकार है:
1- पहला मरीज आशियाना क्षेत्र के निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पुरुष हैं।
2- दूसरा मरीज 53 वर्षीय महिला हैं जो शारदानगर के रूचिखण्ड क्षेत्र की निवासी हैं।
3- तीसरे मरीज की उम्र 20 वर्ष है और वे गोमतीनगर के विशालखण्ड क्षेत्र से हैं।
4-चौथा मामला डालीगंज क्षेत्र की 78 वर्षीय वृद्ध महिला का है।

इन सभी मरीजों ने स्वेच्छा से कोविड जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीम द्वारा इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, मास्क का प्रयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतें। प्रशासन की ओर से निगरानी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button