राष्ट्रीय
पिता की बरसी पर भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

उत्तराखंड के हल्द्वानी से लौटते समय बरेली के हाफिजगंज में एक भीषण कार हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब चार बजे सेंथल मार्ग पर कर्बला के पास हुई, जब कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में भंडसर निवासी मुन्ने बख्श (30 वर्ष) और उनकी बहन मुस्कीन (40 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
पिता की बरसी पर टूटा दुखों का पहाड़
मंगलवार को ही मुन्ने और मुस्कीन के पिता बाबू बख्श की पहली बरसी थी। यह परिवार हल्द्वानी में रहने वाली बड़ी बहन के नवजात बच्चे को देखने गया था और बरसी में शामिल होने के लिए रात में लौट रहा था। कार का चालक नींद की झपकी में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।




