राष्ट्रीय
मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं’: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया की सफाई

प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बनीं हर्षा रिछारिया ने खुद को साध्वी कहे जाने पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों और वीडियो ने उन्हें ‘सुंदर साध्वी’ और ‘वायरल साध्वी’ का टैग दे दिया। मगर हर्षा ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी खुद को साध्वी नहीं कहा।
साध्वी होने का दावा नहीं किया
हर्षा ने एबीपी न्यूज से कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं। मैंने बस मंत्र दीक्षा ली है, जो कोई भी ले सकता है। साध्वी बनना बड़ी बात है, इसके लिए परंपराओं और संस्कारों का पालन करना पड़ता है, जो मैंने नहीं किया है।




