राष्ट्रीय

गाजियाबाद: एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, धमकी और रेकी का आरोप

गाजियाबाद में अपर जिला जज (जूनियर डिवीजन) ने थाना नंदग्राम पुलिस को आदेश दिया है कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। यह आदेश पीएफए (पीपल फॉर एनिमल्स) से जुड़े गौरव गुप्ता द्वारा कोर्ट में दायर याचिका पर दिया गया। गौरव गुप्ता ने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने पुलिस को कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि एल्विश यादव द्वारा उन्हें और उनके भाई सौरव गुप्ता को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।
गौरव का कहना है कि सौरव को ऐसा महसूस हो रहा था कि उनकी रेकी की जा रही है। सौरव के अनुसार, उनकी सोसाइटी में अनजान लोग संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखे गए हैं। इससे उन्हें अपनी और अपने भाई की सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है। गौरव गुप्ता ने यह भी दावा किया कि एल्विश यादव या उनके करीबी उन्हें और उनके भाई को झूठे मामलों में फंसा सकते हैं। इस डर के चलते उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नंदग्राम को निर्देश दिया कि वह एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करें।फिलहाल, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। मामले ने सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बना दिया है।

Related Articles

Back to top button