उत्तर प्रदेश
राही पर्यटक आवास गृह खुर्जा बुलन्दशहर पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए हुआ एग्रीमेंट

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में आज उनके आवास पर राही पर्यटक आवास गृह, खुर्जा (बुलंदशहर) को पीपीपी (सार्वजनिक-निजी सहभागिता) मोड पर संचालित करने के लिए एग्रीमेंट किया गया। सरकार जल्द ही ऐसी 9 अन्य सम्पत्तियों का भी एग्रीमेंट करेगी, जबकि 11 सम्पत्तियां पहले ही पीपीपी मोड पर दी जा चुकी हैं।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, उच्च स्तरीय सुविधाएं होंगी विकसित
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पर्यटन की बढ़ती मांग को देखते हुए पुराने और घाटे में चल रहे पर्यटक आवासों को पीपीपी मोड पर देकर विकसित किया जा रहा है। इससे पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
पहले और दूसरे चरण में हस्तांतरित किए गए पर्यटक आवास गृह
-
पहले चरण में 11 राही पर्यटक आवास गृह पीपीपी मोड पर दिए गए।
-
दूसरे चरण में 4 राही पर्यटक आवास गृह को स्वीकृति मिली, जिसमें से आज खुर्जा, बुलंदशहर का श्री कृष्णा कांट्रैक्टर्स के साथ एग्रीमेंट हुआ।
-
तीन अन्य राही पर्यटक आवास गृह – भदोही, मुंशीगंज (अमेठी) और देवा शरीफ (बाराबंकी) का एग्रीमेंट जल्द किया जाएगा।
तीसरे चरण में इन आवासों का होगा हस्तांतरण
कैबिनेट ने हाल ही में 6 राही पर्यटक आवास गृह को पीपीपी मोड पर देने की स्वीकृति दी है:
-
सुमेर सिंह किला (इटावा)
-
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)
-
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
-
विन्ध्याचल (मीरजापुर)
-
झील महल रेस्टोरेंट (मऊ)
-
गोपीगंज (भदोही)


