उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर में चला योगी का जादू: भाजपा ने सपा को करारी शिकस्त दी

अयोध्या: यूपी की बहुचर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को भारी मतों से हराया। यह जीत लोकसभा चुनाव में हुई हार से भी बड़े अंतर से मिली, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और संगठन की कुशल रणनीति ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। फैजाबाद लोकसभा सीट पर हार की टीस को मिटाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसका असर नतीजों में साफ दिखाई दिया।
पीडीए फार्मूला फेल, योगी की रणनीति सफल
उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) गठजोड़ बेअसर दिखा। भाजपा की ओर से राम मंदिर निर्माण के बाद भी लोकसभा चुनाव में हुई हार को मुद्दा बनाकर प्रचार किया गया, जिससे आम मतदाता भावनात्मक रूप से पार्टी के पक्ष में लामबंद हो गए।
मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पकड़ अब भी मजबूत है। इस जीत से भाजपा को आने वाले चुनावों के लिए और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button