अयोध्या

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, अयोध्या में शोक की लहर

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ PGI में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अयोध्या के मठ-मंदिरों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी को अयोध्या में सरयू नदी के किनारे किया जाएगा।
ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ PGI में भर्ती थे
आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज होने के बाद 3 फरवरी को लखनऊ PGI में भर्ती कराया गया था। वहां मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से जूझते हुए उन्होंने आज सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली।

शिष्यों और भक्तों में शोक
आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है। उनके निधन से भक्तों और अनुयायियों में गहरा शोक व्याप्त है।
अयोध्या के व्यापारी और श्रद्धालु हुए भावुक
अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद श्रीवास्तव, अचल गुप्ता, प्रेम सागर मिश्रा, अश्वनी गुप्ता, आनंद कसौधन, विनोद पाठक, अनिल मौर्य, श्याम सुंदर कसेरा, विकास गुप्ता और शोभाराम यादव ने शोक व्यक्त किया और प्रभु श्रीराम से आचार्य की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
राम मंदिर के प्रमुख पुजारी का निधन अयोध्या के धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button