उत्तर प्रदेशक्राइमधर्म

वृंदावन में संत वृद्ध आश्रम में जबरन घुसकर तोड़फोड़

– आश्रम संचालक ने प्रशासन पर दबाव बनाने और मिलीभगत का आरोप लगाया

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित एक संत वृद्ध आश्रम में जबरन घुसने और तोड़फोड़ की एक घटना सामने आई है, जिसमें आश्रम के संचालक ने प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। यह घटना छठी कला रोड पर प्रेम मंदिर के पास स्थित संत वृद्ध आश्रम की है।

आश्रम के संचालक चरणजीत मल्होत्रा ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 12:50 बजे आश्रम के सेवादार विष्णु शर्मा ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोग आश्रम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। जब चरणजीत ने फोन पर इन लोगों से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया और सरकारी पद का रौब दिखाते हुए बदतमीजी की। चरणजीत के सवाल करने पर, इन लोगों ने धमकी दी और फोन काट दिया। इसके बाद, 15-16 लोग आश्रम में घुस गए और ताले तोड़कर सेवादार से मारपीट की। इस दौरान, सेवादार का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इन लोगों ने धमकी दी कि यदि डीएम के खिलाफ की गई शिकायत वापस नहीं ली गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

चरणजीत मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि इस घटना में स्थानीय पुलिस के एक दरोगा ने भी मारपीट की और यह कार्रवाई प्रशासन की मिलीभगत से की गई। उन्होंने कहा कि उनके पास घटना की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जो इन लोगों के इरादों को स्पष्ट रूप से दिखाती है। चरणजीत ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्दी न्याय नहीं मिला, तो वह इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों और न्यायालय तक ले जाएंगे। इस घटना के बाद आश्रम के संचालक और वहां रहने वाले वृद्धजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button