उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGP ने “जीरो टॉलरेंस” नीति को बताया आधारशिला

UP पुलिस की दिशा स्पष्ट

संगठित अपराध और साइबर क्राइम पर होगी सख्त कार्रवाई: DGP राजीव कृष्ण

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की पुलिसिंग रणनीति को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी पुलिस की दिशा पहले से तय है और अब इसे जोश और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। DGP ने कहा, “हम संगठित अपराध पर निर्णायक कार्रवाई करेंगे और महिला अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।” उन्होंने “जीरो टॉलरेंस” नीति को यूपी पुलिस का मूल सिद्धांत बताया।

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख:

  • लॉ एंड ऑर्डर से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

  • हर जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

  • जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

 साइबर अपराध और पुलिस सुधार:

राज्य में साइबर अपराध में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि इससे निपटने के लिए तकनीकी उपायों और AI तकनीक को अपनाया जाएगा। साथ ही, पुलिस बल के बुनियादी ढांचे और कल्याण योजनाओं को सुदृढ़ करने की बात भी उन्होंने रखी। “हमारे पास प्रतिभाशाली पुलिसकर्मी हैं। उनकी इन-सर्विस ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी से लैस करना हमारी प्राथमिकता है।

 नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता:

DGP ने दो टूक कहा कि पुलिस सेवा में नागरिकों की आवाज सुनी जाएगी और हर शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे जनता का विश्वास पुलिस पर और मजबूत हो। उनके इस बयान को यूपी पुलिस की नई दिशा और पारदर्शी कार्यशैली की घोषणा के रूप में देखा जा रहा है, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी राजीव कृष्ण ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर विशेष चिंता जताते हुए कहा कि “सभी रूपों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूपी पुलिस की प्राथमिकता महिलाओं को सशक्त बनाना, और उन्हें सुरक्षा व संरक्षा की भावना से लैस करना है। यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण और अपराध-मुक्त वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

Related Articles

Back to top button