UP में युवाओं को मिला ‘सुरक्षा का संविदान

60,244 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र — CM योगी ने बताया ऐतिहासिक पल
लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य सामने आया, जब 60,244 नवचयनित पुलिसकर्मियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपे गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस विशाल आयोजन की अगुवाई की, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की मिसाल बताया।
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प साकार हो रहा है। आज युवाओं के सपने हकीकत बन रहे हैं।”
इस ऐतिहासिक भर्ती प्रक्रिया के तहत पहली बार किसी भारतीय पुलिस बल में 12,048 महिला कांस्टेबलों की सीधी भर्ती की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की एक बड़ी मिसाल बनी। डीजीपी ने कहा, “आकांक्षी से रक्षक तक — 60,244 सपने आज वर्दी में तब्दील हो गए हैं। यह न सिर्फ एक भर्ती है, बल्कि यूपी पुलिस की नई सुबह है।”
2024 में हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पारदर्शिता और तकनीकी उपायों के जरिए इसे देश की सबसे बड़ी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया में से एक माना गया।
-
अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया
-
महिलाओं को मिला विशेष प्रतिनिधित्व
-
मोदी-योगी नेतृत्व में युवाओं को नया मुकाम



