[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया

राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया

आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है

आधुनिक जीवनशैली के खान-पान में बदलाव कर अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं
– डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आज टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कालेज एवं चिकित्सालय के सभागार में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष धनतेरस की तिथि में उतार-चढ़ाव (अक्टूबर-नवंबर) के कारण आयुर्वेद दिवस मनाने के लिए किसी निश्चित वार्षिक तिथि का अभाव था। धनतेरस की तिथि हर वर्ष बदलती रहती है जिस कारण राष्ट्रीय और अर्न्राष्ट्रीय स्तर पर समारोह आयोजन में व्यावहारिक अड़चने आ रही थी। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 से आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को मनाए जाने का निर्णय लिया हैं। 23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर होते है। यह तिथि वैज्ञानिक और प्रतीकात्मक रूप से उपयुक्त है। इस बार की थीम- ‘‘आयुर्वेद जन जन के लिए, आयुर्वेद पृथ्वी के कल्याण के लिए’’ है।
डॉ दयालु ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। जिसका अर्थ होता है-आयुषोवेद अर्थात जीवन का विज्ञान। यह केवल रोगों का उपचार नहीं बल्कि एक संतुलित स्वस्थ और दीघार्यु जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा सदियों से विश्व के लिए प्ररेणा का स्रोत रही है। हमारी जीवनशैली, हमारी सोच और हमारे विज्ञान के मूल्य में प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना रही है। आयुर्वेद का उद्गम भगवान धन्वंतरि से माना जाता है। आयुष मंत्री ने आधुनिक जीवनशैली के खान-पान में बदलाव कर अपने जीवन को स्वस्थ बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने मोटे अनाज का उपयोग करने की सलाह दी है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दी। मंत्री जी ने आयुर्वेद यूनानी एवं होम्योपैथी के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर आयुष मंत्री ने आयुर्वेद दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में वाद-विवाद प्रतियोंगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, आयुर्वेद आहार प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने ‘‘आयुष देवशा’’ पत्रिका का विमोचन भी किया।
प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार ने कहा कि आज के दिन को एक अवसर के रूप में लेना चाहिए। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गंभीर प्रयास करना होगा। उन्होंने आयुर्वेद दिवस के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाना, आयुर्वेद में विश्वास और विश्वसनीयता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से आयुर्वेद के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना, रोग से
स्वास्थ्य-आयुर्वेद के माध्यम से रोग से स्वास्थ्य की संस्कृति को विकसित करना है। आयुर्वेद की क्षमता का उपयोग करके रूग्णता और मृत्यु की दर कम की जा सकती है।
महानिदेशक एवं निदेशक आयुर्वेद श्रीमती चैत्रा वी की ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाए ताकि आज जनमानस निरोग रहे। उन्होंने कहा कि शरीर और जगत में पंचमहाभूत की सामंजस्य स्थापित करके ही स्वास्थ्य की कामना की जा सकती हैं।

 

राष्ट्रीय आयुष मिशन उ0प्र0 निदेशक सुश्री निशा अनंत ने बताया कि चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में आयुष सेक्टर में बहुत अवसर है। हमारा प्राथमिक उपचार आयुर्वेद में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान शीघ्र ही उ0प्र0 में खोजने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने आयुर्वेद दिवस की शुभकानाएं दी। विशेष सचिव आयुष श्री हरिकेश चौरसिया ने बताया कि आज दिन और रात बराबर है। ठीक इसी प्रकार प्रकृति और मनुष्य में भी संतुलन बनाकर चलना चाहिए। आयुर्वेद जीवन जीने की शैली है। इसकी सार्थकता को जन-जन तक पंहुचाना होगा। आयुर्वेद को अपनाकर आमजनमानस निरोग रह सकता है।
इस अवसर पर निदेशक होम्योपैथिक, डॉ पीके सिंह, यूनानी निदेशक, प्रो0 जमाल अख्तर, राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय के प्राचार्य प्रो0 डीके मौर्या, चिकित्सालय प्रभारी डॉ धमेन्द्र सहित वरिष्ठ विभागीय चिकित्साधिकारी एवं विशिष्ठगणमान्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com