Patna पटना: Bihar Seemanchal Result 2025 में इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। पूरे बिहार में जहां रुझानों में NDA की बड़ी बढ़त दिख रही है, वहीं महागठबंधन के लिए राहत की खबर सिर्फ सीमांचल से निकलकर आ रही है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों के अनुसार, NDA 159 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 80 सीटों पर सिमटा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि सीमांचल की 24 सीटों पर तस्वीर बाकी इलाकों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
सीमांचल क्यों है महत्वपूर्ण?
सीमांचल के अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले बिहार की सियासत में हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं। यहां मुस्लिम बहुल आबादी होने के कारण मुकाबला अक्सर बहुकोणीय हो जाता है। इस बार भी यहां NDA, महागठबंधन, AIMIM और जनसुराज के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है।
Owaisi की पार्टी हुई कमजोर
2020 में सीमांचल में AIMIM ने 5 सीटें जीतकर बड़ा धमाका किया था। लेकिन इस बार रुझानों में पार्टी बुरी तरह पिछड़ती नजर आ रही है। ओवैसी जिन सीटों पर अपना प्रभाव दिखाते रहे, वहां इस बार RJD और कांग्रेस ने मजबूत वापसी की है। हालांकि AIMIM दो सीटों—बलरामपुर और अमौर—पर अभी बढ़त बनाए हुए है, लेकिन बाकी जगह पार्टी कमजोर होती दिख रही है।
महागठबंधन की बढ़त
सीमांचल में इस बार महागठबंधन 4 सीटों का फायदा हासिल करता दिख रहा है और कुल 11 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं NDA भी 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह इलाका महागठबंधन को राज्यव्यापी खराब प्रदर्शन के बीच थोड़ी उम्मीद देता नजर आ रहा है।
त्रिकोणीय और चौकोणीय मुकाबला
सीमांचल की कई सीटों पर मुकाबला बहुत रोचक और करीबी है। जैसे अररिया, बहादुरगंज, जोकीहाट और अमौर जैसी जगहों पर हर राउंड में बढ़त बदल रही है।
NDA जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहा है, वहीं महागठबंधन ने रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया है।
जनसुराज भी कुछ सीटों पर साइलेंट फैक्टर बनकर माहौल को प्रभावित कर रहा है।
सीटवार मुख्य रुझान
-
किशनगंज – कांग्रेस आगे
-
ठाकुरगंज – RJD आगे
-
बहादुरगंज – कांग्रेस आगे
-
कोचाधामन – RJD आगे
-
कटिहार – BJP आगे
-
बरारी – JDU आगे
-
बलरामपुर – AIMIM आगे
-
अमौर – AIMIM आगे
-
बाकी कई सीटों पर बेहद कांटे की टक्कर जारी है।





