उत्तर प्रदेशराजनीति
कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार का बड़ा आदेश

योगी सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत, हर दुकान पर संचालक मालिक का नाम लिखा होना चाहिए और उसे अपनी पहचान के बारे में बताना होगा। यह निर्णय कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही, हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पहले यह फैसला मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले तक सीमित था, लेकिन अब यह पूरे राज्य में लागू होगा। इस फैसले पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है, विपक्ष ने इसे सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला करार दिया है।
सावन में शुरू होती है कांवड़ यात्रा
भगवान शिव के भक्त हर साल कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। यह पवित्र यात्रा सावन के महीने में शुरू होती है। कांवड़िए भगवा वस्त्र पहन कर इस यात्रा में भाग लेते हैं। इस साल यह पवित्र यात्रा 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खास इंतजाम किए जा रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग इन दोनों राज्यों से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। सरकार भक्तों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था कर रही है।
यूपी में कांवड़ यात्रा पर किन चीजों पर रोक
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। महीनेभर चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और धार्मिक गाने तय सीमा के भीतर बजाए जाएंगे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 21 जुलाई की मध्य रात्रि से दिल्ली एक्सप्रेसवे, देहरादून एक्सप्रेसवे और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
जुलूस में शामिल ताजिया में उतरा करंट, कई घायल – Nishchay Times



