[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » दिल्ली » बुलन्दशहर के रजत यादव ने थामा राहुल गांधी की कांग्रेस का हाथ

बुलन्दशहर के रजत यादव ने थामा राहुल गांधी की कांग्रेस का हाथ

दिल्ली | **हल्ला बोल आंदोलन** के राष्ट्रीय महासचिव **रजत यादव** ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का साथ थाम लिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव **केसी वेणुगोपाल**, मीडिया चेयरमैन **पवन खेड़ा** और राज्यसभा सांसद **अखिलेश प्रसाद सिंह** ने रजत यादव का कांग्रेस में स्वागत किया। रजत यादव, जो सरकारी भर्तियों में हुई अनियमितताओं के खिलाफ लगातार संघर्षरत रहे हैं, अब कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर देश में रोजगार, खेती-किसानी और आर्थिक मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे।

रजत यादव बुलन्दशहर जिले की **सिकंदराबाद विधानसभा** के मोहाना गांव के निवासी हैं और पढ़ाई-कमाई-दवाई जैसे मुद्दों को लेकर मुखरता से संघर्ष करते रहे हैं। 18 सितंबर को उन्होंने नेता विपक्ष **राहुल गांधी** से मुलाकात की, जिसमें रोजगार, खेती-किसानी और आर्थिक नीतियों पर लंबी बातचीत हुई। रजत यादव का कहना है कि राहुल गांधी ही वह नेता हैं, जिनमें देश के लिए न्याय के प्रति सबसे अधिक नैतिक बल दिखाई देता है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी चाहते हैं कि वैचारिक प्रतिबद्धता वाले ऊर्जावान युवा राजनीति में आएं, और भारत जोड़ो यात्रा इसका प्रमाण है।”
रजत यादव **हल्ला बोल आंदोलन** और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं की आवाज़ अनुपम की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस टीम ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात कर बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रणनीति बना रही है। आने वाले प्रदेश चुनावों में भी रजत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका तय मानी जा रही है।
रजत ने कहा, “आज देश में दो तरह की ताकतें हैं—एक बेचने वाली और एक बचाने वाली। हम देश बचाने वाली पार्टी के साथ हैं। राहुल गांधी का नेतृत्व न्याय और नैतिकता की लड़ाई में सबसे मजबूत है, और इसी कारण मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा हूं।”
रजत यादव के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व मिल सकता है, खासकर बेरोजगारी और अन्य सामाजिक मुद्दों पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Sweta Sharma
Author: Sweta Sharma

I am Sweta Sharma, a dedicated reporter and content writer, specializes in uncovering truths and crafting compelling news, interviews, and features.

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com