राजनीतिलखनऊ

चौधरी चरण सिंह की विरासत को भारतीय करेंसी पर सम्मान देने की माँग

राष्ट्रीय लोकदल से प्रदेश सचिव, अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए सरकार से अपील की, कि भारतीय राजनीति के महापुरुष स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को उचित सम्मान प्रदान किया जाए। उनके अनुसार चौधरी चरण सिंह का योगदान भारतीय राजनीति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में अतुलनीय रहा है। उनका मानना है कि चौधरी साहब के विचारों और नीतियों से न केवल किसानों को लाभ मिला, बल्कि देश की आर्थिक संरचना को भी मजबूती मिली है।

अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय का कहना है कि गांधी जी की छवि लंबे समय से भारतीय मुद्रा पर अंकित है, लेकिन अब समय आ गया है कि अन्य समाज सुधारकों और विकासशील विचारधारा रखने वाले महापुरुषों को भी पहचान दी जाए। चौधरी चरण सिंह जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक भारत में उनकी आर्थिक और किसान-समर्थक नीतियों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उनके अनुसार, चौधरी चरण सिंह को भारतीय करेंसी पर स्थान देना न केवल उनके प्रति सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि उनकी आर्थिक नीतियों और विचारों का एक उचित सम्मान भी होगा।

उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारत की करेंसी पर चौधरी चरण सिंह जी की छवि को अंकित किया जाए, जिससे उनकी सकारात्मक, विकासशील भूमिका और भारतीय किसानों के लिए किए गए योगदान को हमेशा के लिए सम्मानित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button