[the_ad id="4133"]
Home » राजनीति » राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के संयोजन में एक विशेष सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने शिरकत की। साथ ही, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान त्रिलोक त्यागी ने उपस्थित महिलाओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह की नीतियों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “रालोद को उसके पुराने स्वरूप में पुनः स्थापित करना हमारा संकल्प होना चाहिए। हमें चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाना है, जिसमें समाज के हर वर्ग का सम्मान हो।”

इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में त्यागी ने बताया कि रालोद एनडीए गठबंधन के घटक दल के रूप में आगामी उपचुनावों की सभी दस सीटों पर अपनी तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि सभी सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से रालोद को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, “सभी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे और अन्य प्रदेशों में भी पार्टी का विस्तार करेंगे।”

सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में लखनऊ के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी नेता विजय श्रीवास्तव, शरद वार्ष्णेय, शिरीष चंद्र श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, विपिन सिंह, अभय गुप्ता, डॉ. विपिन पाठक, डॉ. अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के अथक प्रयासों से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जावेद हुसैन, पूर्व प्रधान मोहम्मद शकील अहमद, पूर्व प्रधान मनोज कुमार पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नफीस खान, हरिओम दोहरे और मोहम्मद असलम सहित दर्जनों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

इस आयोजन का सफल संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, रामलखन यादव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, रमावती तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी और अफसर अली भी उपस्थित थे।


Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com