मनोरंजन

अभिनेता राजपाल यादव ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, कुंडरा में हुआ अंतिम संस्कार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव का निधन हो गया। वह बृहस्पतिवार रात दिल्ली एम्स में बीमारी के कारण निधन के बाद शुक्रवार को उनके शव को उनके पैतृक गांव कुंडरा लाया गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजपाल यादव भावुक हो गए और पिता की अर्थी को कंधा देते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
नौ जनवरी को नौरंग लाल यादव की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। बृहस्पतिवार को हालत गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका शव लेकर अभिनेता राजपाल यादव कुंडरा लौटे, तो उनके घर पर शोकाकुल लोग इकट्ठे हो गए। रातभर रिश्तेदार और परिचित शोक व्यक्त करने के लिए आते रहे।
अंत्येष्टि स्थल पर राजपाल यादव के बड़े भाई ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता राजपाल यादव अपने पिता के संघर्षशील जीवन की यादों में खो गए। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उनकी मेहनत और संघर्ष को महत्व दिया। वह खुद एक साधारण स्कूल में पढ़ाई कर सफलता की ओर बढ़े थे। राजपाल यादव ने कहा कि उनके पिता ने अपनी कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्हें और उनके भाइयों को शिक्षा दिलवाई, जिसके कारण आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button