गोंडा
गोंडा में अवैध होर्डिंग्स पर प्रशासन सख्त, 48 घंटे में हटाने के आदेश

जिले में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को निर्देश दिया है कि 48 घंटे के भीतर सभी अनधिकृत होर्डिंग्स को हटा दिया जाए।
अवैध होर्डिंग्स से बढ़ रहा खतरा
प्रशासन का कहना है कि प्रमुख सड़कों और बिजली के खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग्स से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है और नगर की सुंदरता प्रभावित होती है। साथ ही, ये होर्डिंग्स बिजली के खंभों पर अतिरिक्त भार डालते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा आ सकती है।



