उत्तर प्रदेश

राही पर्यटक आवास गृह खुर्जा बुलन्दशहर पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए हुआ एग्रीमेंट

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में आज उनके आवास पर राही पर्यटक आवास गृह, खुर्जा (बुलंदशहर) को पीपीपी (सार्वजनिक-निजी सहभागिता) मोड पर संचालित करने के लिए एग्रीमेंट किया गया। सरकार जल्द ही ऐसी 9 अन्य सम्पत्तियों का भी एग्रीमेंट करेगी, जबकि 11 सम्पत्तियां पहले ही पीपीपी मोड पर दी जा चुकी हैं।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, उच्च स्तरीय सुविधाएं होंगी विकसित
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पर्यटन की बढ़ती मांग को देखते हुए पुराने और घाटे में चल रहे पर्यटक आवासों को पीपीपी मोड पर देकर विकसित किया जा रहा है। इससे पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
पहले और दूसरे चरण में हस्तांतरित किए गए पर्यटक आवास गृह
  • पहले चरण में 11 राही पर्यटक आवास गृह पीपीपी मोड पर दिए गए।
  • दूसरे चरण में 4 राही पर्यटक आवास गृह को स्वीकृति मिली, जिसमें से आज खुर्जा, बुलंदशहर का श्री कृष्णा कांट्रैक्टर्स के साथ एग्रीमेंट हुआ।
  • तीन अन्य राही पर्यटक आवास गृह – भदोही, मुंशीगंज (अमेठी) और देवा शरीफ (बाराबंकी) का एग्रीमेंट जल्द किया जाएगा।
तीसरे चरण में इन आवासों का होगा हस्तांतरण
कैबिनेट ने हाल ही में 6 राही पर्यटक आवास गृह को पीपीपी मोड पर देने की स्वीकृति दी है:
  1. सुमेर सिंह किला (इटावा)
  2. कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)
  3. शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
  4. विन्ध्याचल (मीरजापुर)
  5. झील महल रेस्टोरेंट (मऊ)
  6. गोपीगंज (भदोही)
ऐतिहासिक धरोहर भवनों को भी मिलेगा नया जीवन
कैबिनेट ने 13 ऐतिहासिक भवनों को एडाप्टिव री-यूज के तहत पीपीपी मोड पर विकसित करने की मंजूरी दी है। इनमें बालबेहट फोर्ट (ललितपुर), टहरौली फोर्ट (झांसी), सीताराम महल (मथुरा), वजीरगंज की बारादरी (गोंडा), आलमबाग भवन (लखनऊ) जैसी महत्वपूर्ण धरोहरें शामिल हैं।
पर्यटन विकास से बढ़ेगा निजी निवेश और रोजगार
पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन उद्योग में निजी निवेश बढ़ाने और बंद पड़े पर्यटक आवासों को जनोपयोगी बनाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्र और श्री कृष्णा कांट्रैक्टर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button