निश्चय टाइम्स देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जिसमें एक युवक की जान चली गयी। हादसे में मरने वाले की पहचान 28 वर्षीय शुभम मिश्र निवासी गांव सोंदा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुभम देवरिया के रुद्रपुर मोड़ पर एक रेस्टोरेंट चलते थे।वे घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। वे सोमवार देर रात अपने रेस्टोरेंट से घर लौट रहे थे जब आईटीआई के पास पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन चालक कौन था और क्या वह नशे में था या नहीं। सड़क हादसों की घटनाएं देवरिया में पहले भी हुई हैं और इनमें कई लोगों की जानें गई हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर सुरक्षा उपायों और यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। शुभम मिश्र की मौत से उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है।
