[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » अन्नपूर्णा देवी ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 5.0 की समीक्षा की

अन्नपूर्णा देवी ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 5.0 की समीक्षा की

निश्चय टाइम्स, डेस्क। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने सभी स्वायत्त निकायों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 5.0 को लागू करने के लिए योजनाएं तैयार कर ली हैं।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 के प्रारंभिक चरण के संबंध में 24 सितंबर, 2025 को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा – 2025 के अंतर्गत की जा रही स्वच्छता गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्‍होंने शास्त्री भवन, नई दिल्ली स्थित मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया और अधिकारियों को विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि सांसदों के संदर्भ, राज्य सरकार के संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय मामले, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ, लोक शिकायत से जुड़े लंबित मामलों को कम किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा रिकॉर्डिंग, समीक्षा और छंटाई के लिए लंबित सभी भौतिक और ई-फाइलों की जांच के भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने पर भी जोर दिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने हेतु शास्त्री भवन, नई दिल्ली स्थित मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com