बिहार

चाची ने भतीजे से रचाई शादी, रिश्तों की मर्यादा पर उठे सवाल

लखनऊ। रिश्तों की सभी सीमाओं को तोड़ते हुए बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता महिला ने अपने ही भतीजे से मंदिर में जाकर शादी रचा ली। मामला सामने आते ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और जमकर चर्चाओं में है।
जानकारी के अनुसार, आयुषी कुमारी की शादी 2021 में विशाल दूबे से हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है। लेकिन कुछ समय बाद आयुषी का दिल अपने पति के छोटे भाई, यानी अपने ही देवर सचिन दूबे पर आ गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि उन्होंने गांव के एक मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए।


अब चाची और देवर की यह अनोखी जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां कुछ लोग इसे “प्यार की जीत” बता रहे हैं, वहीं अधिकतर लोग इस रिश्ते को समाज और पारिवारिक मर्यादाओं के खिलाफ मान रहे हैं।
परिवार की ओर से इस विवाह को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन गांव में इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिनमें दोनों पारंपरिक शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। यह मामला एक बार फिर सामाजिक मूल्यों और रिश्तों की परिभाषा पर बहस छेड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button