उत्तर प्रदेश

अयोध्या: कड़ी सुरक्षा के बीच निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, डीएम और आईजी ने की पुष्पवर्षा

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा को लेकर शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जहां रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) सुरक्षा के साथ तैनात रहीं। शोभायात्रा जीआईसी मैदान से शुरू होकर फतेहगंज, सुभाष नगर, चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए गुप्तार घाट स्थित निर्मली कुंड तक पहुंची।
प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम
गुप्तार घाट के निर्मली कुंड में पानी की कमी के कारण, जिला प्रशासन ने विसर्जन के लिए एक बड़ा गड्ढा खुदवाया है। इसके साथ ही, निर्मली कुंड के पास एक अतिरिक्त प्लेटफार्म भी निर्मित कराया गया है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
शोभायात्रा के दौरान, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह, और नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने रथ पर सवार होकर पुष्पवर्षा की। शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। भक्तिमय माहौल में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु नाचते-गाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस भव्य शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह समेत कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।
शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ और भक्तगणों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ आस्था और भक्ति के साथ यात्रा पूरी की

Related Articles

Back to top button