राष्ट्रीय

दिल्ली में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन, आज से मिलेंगे स्वास्थ्य कार्ड

दिल्ली सरकार गुरुवार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य कार्ड देना शुरू करेगी। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

इस रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के साथ दिल्ली के लाखों लोग अब इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकेंगे। इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जिससे वे देशभर के पैनल अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, आज केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एभीम) के तहत एमओयू (MoU) पर भी हस्ताक्षर होंगे।

इस समझौते का उद्देश्य दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करना और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सरकार की इस पहल से दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। आयुष्मान कार्ड के लिए लोग अब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button