राष्ट्रीय

Sharda Sinha: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, सीएम नीतीश ने दिए विशेष निर्देश

पटना: बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका और पद्मश्री सम्मानित ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनके सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को निर्देश दिए हैं कि स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं राजकीय सम्मान के साथ की जाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पटना में अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को आदेश दिया गया है कि वे स्व. शारदा सिन्हा के परिवार से समन्वय कर उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से पटना भेजने की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री ने इस दुखद अवसर पर बिहार की इस महान लोकगायिका के योगदान को याद करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा ने अपनी संगीत साधना से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया।

Related Articles

Back to top button