[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » भाजपा ने जानबूझकर यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या कहा : वंशराज दुबे

भाजपा ने जानबूझकर यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या कहा : वंशराज दुबे

लखनऊ। मंगलवार को राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए आक्रमक तेवर में कहा कि “आप दिल्ली में रह रहे यूपी और बिहार, पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या कैसे कह सकते है, जो 40-50 साल से यहां रह रहे हैं, अगर आप उनके नाम मतदाता सूची से हटाना चाहते हैं, तो क्या मैं अपनी आवाज नहीं उठाऊंगा? अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं तो क्या हम इसे बर्दाश्त करेंगे? हम उन लोगों के खिलाफ लड़ेंगे जो यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों का अपमान करेंगे।”

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने संसद में उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को ‘रोहिंग्या’, ‘बांग्लादेशी’ और ‘घुसपैठिया’ कहकर उनका अपमान किया है। वंशराज दुबे ने इस टिप्पणी को भाजपा की दोगली नीति और पूर्वांचल के लोगों के प्रति नफरत का उदाहरण बताया।

उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि नड्डा का यह बयान दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के साथ भाजपा के गहरे विरोध को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर इन लोगों को अपमानित किया और उनके वोटों को निशाना बनाया। दुबे ने भाजपा से इस बयान के लिए माफी की मांग की और कहा कि इस तरह की बयानबाजी दिल्ली के आगामी चुनावों में भाजपा के लिए बहुत महंगी साबित होगी।

वंशराज दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि नड्डा ने सदन में स्वीकार किया कि भाजपा दिल्ली के पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या कहकर उनके वोट काट रही है। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह दिल्ली के पूर्वांचल के भाइयों से माफी मांगे, क्योंकि इस तरह की बयानबाजी से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com