उत्तर प्रदेशगोंडा

गले लगाने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष बर्खास्त

गोंडा: भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा जिले के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को उनके पद से हटा दिया है। यह फैसला उस वायरल वीडियो के बाद लिया गया जिसमें वह एक महिला को पार्टी कार्यालय के अंदर गले लगाते और अकेले सीढ़ियों से ऊपर ले जाते नजर आए थे। यह वीडियो करीब 18 दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसके बाद पार्टी के अंदर हलचल मच गई थी।

घटना के बाद कश्यप ने सफाई देते हुए कहा था कि महिला को चक्कर आ गया था और उन्होंने केवल उसकी मदद की थी। हालांकि, वीडियो में दिख रहे दृश्य और जनता की प्रतिक्रियाएं इसके विपरीत थीं।

भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच के बाद अमर किशोर कश्यप को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी नेता के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।

Related Articles

Back to top button