Breaking newsइंडियादिल्लीराजनीतिलेटेस्ट न्यूज़

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा वापसी की ओर, पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी।

समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 41 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 29 पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे।” भाजपा पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘परंपरा जारी रहेगी।” विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button