उत्तर प्रदेशगोंडा

बृजेश पाठक व भूपेंद्र चौधरी पहुंचे मनकापुर, महराज को दी श्रद्धांजलि

गोंडा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर मनकापुर कोट स्थित केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के आवास पर पहुँच कर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व सांसद व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री महराज मनकापुर कुंवर आनंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि राजा साहब का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। वे सांसद व मंत्री रहे। राजा साहब इतने बड़े पदों पर रहने के बावजूद सदैव आम जनमानस से जुड़े रहे। श्री पाठक ने कहा कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं और वे राजा आनन्द सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए गरीबों एवं मजलूमों के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि महराज मनकापुर पूरी निडरता के साथ समाज सेवा की और जनता के हितों के लिए संघर्ष किया। जिसके मद्देनजर पूर्व सांसद को यूपी टाइगर जैसी उपाधियों से नवाजा गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा -राजा आनन्द सिंह कई बार सांसद व विधायक रहने के साथ ही प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। उनका निधन क्षेत्र व प्रदेशवासियों के लिए दुखद है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण विरासत छोड़ी है और उनका जाना गोंडा व प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

Related Articles

Back to top button