राष्ट्रीय
BSF जवान की पाकिस्तान से वापसी 20 दिन बाद मिली रिहाई

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (PK Shaw) की सुरक्षित वापसी हो गई है। पाकिस्तान ने उन्हें 20 दिनों बाद भारत को सौंप दिया है। अटारी-वाघा बॉर्डर से हुई इस रिहाई को लेकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जवान 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी संवेदनशील हो गए थे।
जवान पीके शॉ पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर तैनात थे और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। गलती से पाकिस्तान की सीमा पार करने पर उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से उनकी पत्नी रजनी साहू लगातार उनके रिहाई की कोशिशों में लगी रहीं और यहां तक कि वह चंडीगढ़ जाकर BSF अधिकारियों से भी मिलीं |



