राजनीति

कांशीराम जयंती पर बसपा का संकल्प, बहुजन आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान

बहुजन समाज से बीएसपी से जुड़कर सत्ता की “मास्टर चाबी” हासिल करने की अपील

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डीएफ हिंदी

। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर बसपा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने इस मौके पर कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बाबा साहेब B. R. Ambedkar की विचारधारा और बहुजन आंदोलन को मजबूत करने में समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बाबा साहेब के मिशन को देशभर में जीवित रखा और बहुजन समाज को सत्ता की मंजिल तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। बसपा प्रमुख ने बताया कि उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश सहित देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मायावती ने बहुजन समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बसपा से जुड़कर सच्चे, ईमानदार और मिशनरी अम्बेडकरवादी बनें। उन्होंने कहा कि सत्ता की “मास्टर चाबी” प्राप्त कर ही संविधान में बहुजन समाज के हित, कल्याण और उत्थान के लिए दिए गए अधिकारों को जमीन पर लागू कराया जा सकता है। इससे दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को शोषण और गरीबी से मुक्ति मिल सकेगी तथा उन्हें सम्मानजनक और खुशहाल जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

बसपा प्रमुख ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई राजनीतिक दल बहुजन समाज के हितों की बात तो करते हैं, लेकिन उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि खासकर समाजवादी पार्टी का पीडीए प्रेम केवल चुनावी स्वार्थ तक सीमित है।

मायावती ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सत्ता में आने के बाद कई पार्टियां बहुजन समाज और उनके महापुरुषों को नजरअंदाज कर देती हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा ही बहुजन समाज के हित, कल्याण और उत्थान के लिए वास्तविक आंदोलन और राजनीतिक मंच है।

Related Articles

Back to top button