15 बीघा में चली जेसीबी! केडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर का वार
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी.एफ. हिंदी

कानपुर में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने करीब 15 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष श्री मदन सिंह गब्र्याल और सचिव श्री अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।
ग्राम कटरी ख्यौरा और चिरान रोड (जंगल वाटर पार्क के पास) स्थित तीन अलग-अलग साइटों पर बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लाटिंग को निशाना बनाया गया। मौके पर 2 जेसीबी मशीनों से इंटरगेट, सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराए प्लाटिंग करना कानूनन अपराध है।
भोले-भाले खरीदारों को चेतावनी! बिना अनुमति प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई
ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान डॉ. रवि प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों के साथ धोखाधड़ी भी हैं। बिना अनुमति प्लाट बेचकर लोगों की जीवन भर की कमाई दांव पर लगाई जा रही है।
प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि ऐसी कॉलोनियों में सड़क, नाली, बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं या तो नहीं होतीं या मानकों के अनुरूप नहीं होतीं। इससे जलभराव, ट्रैफिक अव्यवस्था, पर्यावरणीय नुकसान और भविष्य में कानूनी विवाद बढ़ते हैं। ग्राम गम्भीरपुर में लगभग 60 बीघा अवैध प्लाटिंग चिन्हित की गई है, जहां जल्द ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो



