पर्यटन - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

हिंदी को डिजिटल युग की नई ताकत बनाने पर जोर
सरकारी कामकाज में हिंदी का बढ़ेगा दायरा

एआई आधारित हिंदी टूल्स से बदलेगा प्रशासनिक परिदृश्य

डिजिटल संचार, जनसंपर्क और मीडिया इकाइयों में राजभाषा को मिलेगी नई गति

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजभाषा हिंदी को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में सरकारी कामकाज, डिजिटल संचार, प्रकाशनों और जनसंपर्क गतिविधियों में हिंदी के व्यापक एवं प्रभावी प्रयोग पर विशेष बल दिया गया। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित हिंदी टूल्स और आधुनिक तकनीकों को प्रशासनिक व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने की। उन्होंने कहा कि राजभाषा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन केवल संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों तक सहज और प्रभावी संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। उन्होंने अधिकारियों से हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित उपाय अपनाने का आह्वान किया।

सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार ने मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकारी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग प्रशासन को नागरिकों के और अधिक निकट लाएगा।

बैठक में प्रसार भारती, दूरदर्शन, आकाशवाणी, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), केंद्रीय संचार ब्यूरो तथा अन्य मीडिया इकाइयों में हिंदी के उपयोग को और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि डिजिटल युग में एआई आधारित हिंदी तकनीकें सरकारी संचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बना सकती हैं।

सदस्यों ने इस बात पर भी बल दिया कि मंत्रालय देश के विकास, संस्कृति, साहित्य और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हिंदी का सशक्त और व्यापक प्रयोग राष्ट्रीय संवाद को और मजबूत करेगा।

बैठक में सांसदों, भाषा विशेषज्ञों तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेते हुए हिंदी को भविष्य की डिजिटल शासन व्यवस्था का प्रमुख आधार बनाने पर सहमति व्यक्त की।

The post हिंदी को डिजिटल युग की नई ताकत बनाने पर जोर first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

ऐतिहासिक पहल: मेरठ में बनेगा विश्व का दूसरा भव्य ‘अग्रोधाम’
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

अग्रोधाम’ मेरठ के शताब्दी नगर में निर्माणाधीन ‘अग्रोधाम’ आने वाले समय में विश्व पटल पर चमकने जा रहा है। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की भव्य आम सभा और स्नेह मिलन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल शारदा ने घोषणा की कि हिसार के बाद मेरठ का अग्रोधाम दुनिया का दूसरा सबसे भव्य अग्रोधाम बनेगा। यह परिसर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक चेतना का एक विराट केंद्र होगा।

क्या खास होगा मेरठ के अग्रोधाम में?

इस भव्य सामाजिक और धार्मिक धरोहर में आधुनिकता और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा:

भव्य मंदिर परिसर: महाराजा अग्रसेन जी, माँ महालक्ष्मी जी और शिव-पार्वती परिवार का दिव्य मंदिर।

विशाल प्रतिमा: भगवान हनुमान जी की 51 फीट ऊँची भव्य मूर्ति।

जनसेवा के प्रकल्प: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 72 स्टूडियो अपार्टमेंट्स और एक 50 बेड का आधुनिक अस्पताल।

सामूहिक आयोजन: 60×120 आकार के दो विशाल सभागार (ऑडिटोरियम)।

अग्रसेन जी के आदर्श: “एक ईंट, एक रुपया”

विनीत अग्रवाल शारदा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का “एक ईंट, एक रुपया” का सिद्धांत सामाजिक समरसता और अंतिम व्यक्ति के उत्थान का सबसे बड़ा उदाहरण है। अगस्त माह के अंत तक इस परियोजना के प्रथम लैंटर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आगामी भव्य आयोजन और सामाजिक संकल्प

सभा में आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती को अभूतपूर्व भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी कमान विनीत अग्रवाल शारदा को सौंपी गई है। इसके साथ ही अगस्त में तीज उत्सव, मातृशक्ति को 500 साड़ियों का वितरण और युवाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

The post ऐतिहासिक पहल: मेरठ में बनेगा विश्व का दूसरा भव्य ‘अग्रोधाम’ first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

क्या खाली हो रहा है विदेशी मुद्रा भंडार? संकट टालने के लिए RBI ने बैंकों के आगे फैलाए हाथ
(निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क):

भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग क्षेत्र के मोर्चे पर एक चिंताजनक संकेत सामने आया है। ऐसा लगता है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार दबाव में है, जिसे बचाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को आनन-फानन में बैंकों के लिए एक नई एफसीएनआर (बी) डॉलर स्वैप सुविधा लागू करनी पड़ी है। जानकारों का मानना है कि डॉलर की संभावित कमी और रुपये की कमजोरी को रोकने के लिए केंद्रीय बैंक अब विदेशी प्रवासियों (NRIs) के पैसों का सहारा लेने पर मजबूर हो रहा है।

रिज़र्व बैंक के नए आदेश के मुताबिक, बैंकों को न्यूनतम 3 से 5 साल के लिए नई विदेशी मुद्रा जमा (FCNR-B) जुटानी होगी, जिसे वे RBI के पास डॉलर के बदले रुपये में बदल सकेंगे। हालांकि, इस योजना में केंद्रीय बैंक ने बैंकों के सिर पर नियमों का एक नया बोझ मढ़ दिया है। बैंकों को इन सौदों का बेहद कड़ा और अलग से ऑडिट ट्रेल (दस्तावेजी रिकॉर्ड) रखना होगा, जिससे उनका प्रशासनिक काम और खर्च बढ़ेगा।

इस योजना की सबसे बड़ी खामी इसका सख्त ‘लॉक-इन’ और एकतरफा नियम है। जहां एक तरफ ग्राहकों को एक साल बाद समय से पहले पैसा निकालने की छूट मिल सकती है, वहीं दूसरी तरफ बैंकों के लिए RBI के साथ किया गया यह स्वैप सौदा किसी भी सूरत में रद्द नहीं किया जा सकता। यानी पूरा जोखिम और वित्तीय बोझ बैंकों के मत्थे मढ़ दिया गया है।

इसके अलावा, बैंकों को यह सुविधा हफ्ते में सिर्फ एक बार मिलेगी और 30 सितंबर तक जुटाई गई जमा पर ही यह लागू होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में मंदी के माहौल के बीच इतने कम समय में बैंकों के लिए लंबी अवधि के महंगे डॉलर जुटाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। कुल मिलाकर, यह कदम विदेशी मुद्रा संकट से निपटने का एक अस्थाई और दवाबपूर्ण प्रयास नजर आ रहा है।

The post क्या खाली हो रहा है विदेशी मुद्रा भंडार? संकट टालने के लिए RBI ने बैंकों के आगे फैलाए हाथ first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

फिश पुलुसु से लेकर झींगा करी तक… “द कोस्टल पाइरेट्स” में उड़ेंगे स्वाद के होश!
निश्यचय टाइम्स न्यूज डेस्क

नवाबों के शहर लखनऊ में अगर कबाब खाकर ऊब चुके हैं, तो अपनी जीभ को एक नए और तीखे रोमांच के लिए तैयार कर लीजिए! होटल ‘एवियान लक्स सेरेनिटी’ में 18 जून से 30 जून 2026 तक चलने वाला सबसे धमाकेदार फूड फेस्टिवल “द कोस्टल पाइरेट्स” शुरू हो चुका है। यहाँ वास्को-डी-गामा के ज़माने से लेकर आज तक के समुद्री तटों के वो गुप्त मसाले परोसे जा रहे हैं, जो आपके मुँह में पानी ला देंगे।

होटल के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने बड़े ही चटपटे अंदाज़ में कहा, “यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि इतिहास और मसालों की एक ऐसी जुगलबंदी है, जो आपको सीधे समंदर की लहरों पर ले जाएगी।” वहीं, असिस्टेंट F&B मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने वादा किया है कि यहाँ का हर एक व्यंजन आपके डाइनिंग एक्सपीरियंस में विलासिता का तड़का लगाएगा।

अब बात करते हैं असली ज़ायके की! शेफ गौरीश सिंह ने कड़ाही में ऐसा जादू फूंका है कि आंध्र प्रदेश की मशहूर ‘आंध्रा फिश पुलुसु’ और तीखी-चटपटी झींगा करी (रॉय्याला इगुरु) खाकर लोग उँगलियाँ चाट रहे हैं। इसके साथ ही पेपर चिकन रोस्ट और मैंगलोरियन चिकन सुक्का की खुशबू ने पूरे होटल को महका दिया है।

शाकाहारियों के लिए भी यहाँ ज़बरदस्त इंतज़ाम है। मसालेदार भरवां बैंगन यानी गुट्टी वंकाया, नारियल के स्वाद वाली बीन्स थोरन और कूटू करी जैसी डिशेज़ इतनी लाजवाब हैं कि आप उँगलियाँ चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की? इस वीकेंड अपनी फैमिली को उठाइए और पहुँच जाइए समंदर के इस चटपटे डाकुओं के ठिकाने पर!

The post फिश पुलुसु से लेकर झींगा करी तक… “द कोस्टल पाइरेट्स” में उड़ेंगे स्वाद के होश! first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

अब लखनऊ वाले नहीं जाएंगे बैंकॉक-मनाली; ‘अवियान’ लाया है 2 रात और 3 दिन का ऐसा जादुई वैलनेस एस्केप कि तन-मन हो जाएगा बिल्कुल फ्रेश
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

: नवाबों के शहर लखनऊ के रईसों, लाइफस्टाइल के शौकीनों और वेकेशन लवर्स के लिए इस चिलचिलाती गर्मी के बीच एक बेहद ही ठंडी, शानदार और मसालेदार खबर सामने आ रही है! लखनऊ के सबसे मशहूर और प्रीमियम लग्जरी हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन ‘Aviyaan Luxe Serenity’ (अवियान लक्स सेरेनिटी) ने जून 2026 के इस तपते महीने को सुपर-कूल और यादगार बनाने के लिए अपने धमाकेदार और खास जून एडिशन के महा-ऑफर्स की घोषणा कर दी है। अगर आप भी रोज़-रोज़ की भागदौड़, दफ्तर के काम और भारी स्ट्रेस से तंग आ चुके हैं, तो अवियान आपके लिए सिर्फ रुकने की जगह नहीं, बल्कि सुकून, मस्ती, स्वाद और ऐश-ओ-आराम का एक ऐसा कॉकटेल लेकर आया है जो आपके होश उड़ा देगा!

इस जून एडिशन का सबसे बड़ा और चटपटा आकर्षण है इनका ‘Wellness Escape’ (वैलनेस एस्केप) पैकेज। यह कोई साधारण होटल पैकेज नहीं है, बल्कि पूरे 2 रात और 3 दिनों का एक ऐसा माइंड-ब्लोइंग रीजुवेनेशन सफर है, जिसे आपके थके हुए शरीर और दिमाग को रीचार्ज करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस वीआईपी पैकेज के अंदर आपको मिलेगा सुबह-सुबह की ताजी हवा में योगाभ्यास, गहरी मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन सेशंस, प्रकृति की गोद में सुकून भरी नेचर वॉक, और तो और एक्सपर्ट्स द्वारा पर्सनल आयुर्वेद परामर्श! इसके साथ ही, आज के दौर की सबसे बड़ी बीमारी यानी तनाव को छूमंतर करने के लिए स्पेशल स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप और माइंडफुलनेस एक्टिविटीज भी इस पैकेज का हिस्सा हैं। तो जनाब, खुद को पैम्पर करने का इससे बेहतरीन मौका और कहाँ मिलेगा?

कहानी यहीं खत्म नहीं होती, असली ट्विस्ट तो अब शुरू होता है! गर्मियों की इन लंबी छुट्टियों में बच्चों को घर पर संभालना और खुद के लिए क्वालिटी टाइम निकालना किसी जंग से कम नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अवियान ने ‘The Great Summer Staycation’ और ‘Weekend Escape’ जैसे कड़क पैकेज लॉन्च किए हैं। इन पैकेजेस में आपको मिलेंगी फाइव-स्टार विला जैसी लग्जरी सुविधाएं, चमचमाते हुए पूल का अनलिमिटेड एक्सेस, दुनिया भर के चुनिंदा शेफ्स द्वारा तैयार किया गया गॉरमेट डाइनिंग एक्सपीरियंस और आपके लाडले बच्चों के लिए एक अलग से हाई-टेक एक्टिविटी ज़ोन, ताकि बच्चे अपनी मस्ती में मस्त रहें और आप पूल किनारे बैठकर ठंडी ड्रिंक्स का मजा ले सकें।

इतना ही नहीं, बच्चों के अंदर छिपे सुपर टैलेंट को बाहर निकालने के लिए यहाँ ‘Tiny Trails Kids’ Summer Camp’ की शुरुआत भी की गई है। यहाँ बच्चे सिर्फ मोबाइल गेमिंग नहीं खेलेंगे, बल्कि क्रिएटिव आर्ट्स, स्पोर्ट्स, लाइफ स्किल्स और कई तरह की अकैडमिक एक्टिविटीज के जरिए कुछ नया सीखेंगे और अपनी पर्सनैलिटी को चमकाएंगे।

अब बात करते हैं पेटूरामों और खाने के शौकीनों के लिए सबसे मसालेदार अपडेट की! अवियान ने इस जून महीने में फूड लवर्स के दिलों पर राज करने के लिए ‘Coastal Pirates Food Festival’ का आयोजन किया है, जहाँ समुद्र किनारे के लजीज और चटपटे सी-फूड और तटीय व्यंजनों का स्वाद लखनऊ में ही चखने को मिलेगा। इसके अलावा, वीकेंड को रंगीन बनाने के लिए स्पेशल संडे ब्रंच (Sunday Brunch), पूलसाइड ड्रंच (Poolside Drunch) और अर्बन लीफ कैफे (Urban Leaf Café) के खास डिशेज आपका इंतजार कर रहे हैं।

इस जून के कैलेंडर को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए अवियान में इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day), पापा को स्पेशल फील कराने के लिए फादर्स डे सेलिब्रेशन (Father’s Day), बच्चों के लिए किड्स टैलेंट शो और पानी के अंदर थिरकने के लिए धमाकेदार एक्वा जुम्बा (Aqua Zumba) जैसे शानदार इवेंट्स भी लाइनअप हैं।

अवियान लक्स सेरेनिटी के प्रतिनिधि ने बड़े ही गर्व के साथ मीडिया को बताया, “हमारा मकसद अपने मेहमानों को सिर्फ एक कमरा या सर्विस देना नहीं है। हम चाहते हैं कि जब वे यहाँ आएं, तो अपनी सारी चिंताएं बाहर छोड़ आएं और यहाँ से खुशियां, सुकून और जिंदगी भर की खूबसूरत यादें समेटकर ले जाएं।” तो फिर देर किस बात की? इस जून, लग्जरी और वैलनेस के इस सबसे हॉट डेस्टिनेशन पर जाने की तैयारी शुरू कर दीजिए!

The post अब लखनऊ वाले नहीं जाएंगे बैंकॉक-मनाली; ‘अवियान’ लाया है 2 रात और 3 दिन का ऐसा जादुई वैलनेस एस्केप कि तन-मन हो जाएगा बिल्कुल फ्रेश first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.