कुम्भ - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

महाकुंभ बना विश्व में भारतीय संस्कृति का परिचायक, श्रद्धालुओं ने प्रयागराज को बताया पहला विकल्प
महाकुम्भ-2025 के व्यापक सर्वे से ज्ञात हुआ कि महाकुम्भ में भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रचारित करने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया-जयवीर सिंह

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। केंद्र सरकार ने महाकुंभ में भारत के साथ-साथ 45 देशों के 352388 श्रद्धालुओं का सर्वे कराया। सर्वे में पर्यटकों ने अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज में संगम को देश के टाप डेस्टिनेशन के रूप में चुना। यह भी सामने आया कि मेले के दौरान प्रयागराज आने वाले घरेलू और विदेशी श्रद्धालुओं ने औसतन 5877.63 रुपये व्यय किया। इस प्रकार महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह जानकारी मेसर्स डिलायट द्वारा एक सर्वे में दी गई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मेसर्स डिलायट राज्य की वन ट्रिलियन डालर इकोनामी के लक्ष्य में पर्यटन के अधिकतम योगदान पर कार्य कर रहा है। संस्था की ओर से बताया गया कि भारत सरकार द्वारा महाकुंभ स्पीरिचुअल सर्वे-2025 कराया गया था। इसका उद्येश्य देश के टाप डेस्टिनेशन का पता करना था ताकि वहां का आवश्यकतानुरूप विकास किया जा सके। इस क्रम में 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में तेलियरगंज, झूंसी, अरैल, परेड ग्राउंड सहित अन्य स्थलों पर आल इंडिया इंस्टिट्यूट आफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट एआइआइएलएसजी द्वारा सर्वे कराया गया।

भारत सरकार ने महाकुंभ में विभिन्न प्रदेशों व 45 देशों के 352388 श्रद्धालुओं का कराया सर्वे

सर्वे में यूएसए, यूके, कनाडा, नेपाल, आस्ट्रेलिया, फिजी सहित 45 देशों के 1093 पर्यटकों ने जबकि भारत के 351295 पर्यटकों ने हिस्सा लिया। सभी से इसमें लास्ट विजिटेडप्लेस में 27.32 प्रतिशत ने अयोध्या, 22.68 प्रतिशत ने संगम प्रयागराज और 8.81 प्रतिशत लोगों ने वाराणसी बताया। आगामी भ्रमण में 32.57 प्रतिशत ने संगम प्रयागराज, 12.46 प्रतिशत ने अयोध्या और 7.46 प्रतिशत ने वाराणसी चुना। इसके साथ ही अपनी पसंदीदा जगह में 22.55 प्रतिशत लोगों ने अयोध्या, 19.96 प्रतिशत ने संगम प्रयागराज और 12.27 प्रतिशत ने अयोध्या को चुना।

एक सर्वे में देश के टाप डेस्टिनेशन में अयोध्या, वाराणसी और संगम उभर कर आये

सर्वे के मुताबिक घरेलू पर्यटकों ने परिवार के साथ जबकि विदेशी पर्यटकों ने अकेले महाकुंभ भ्रमण को प्राथमिकता दी। सर्वे के मुताबिक 40 प्रतिशत भारतीय परिवार के साथ, 30.88 प्रतिशत अकेले, 29.13 प्रतिशत दोस्तों के साथ जबकि 55.26 प्रतिशत विदेशी पर्यटक अकेले, 24.43 प्रतिशत परिवार के साथ, 20.31 प्रतिशत प्रतिशत दोस्तों के साथ भ्रमण के लिए आए थे। पर्यटकों ने यात्रा पर 41.11 प्रतिशत, ठहरने पर 16.64 प्रतिशत, खानपान पर 11.24 प्रतिशत, धार्मिक सामग्रियों के खरीद में 11.08 प्रतिशत, मनोरंजन आदि पर 2.13 प्रतिशत, शॉपिंग पर 7.42 प्रतिशत तथा अन्य पर 10.38 प्रतिशत खर्च किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि इस प्रकार महाकुंभ ने भारतीय संस्कृति को विश्व में प्रचारित करने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पर्यटन विभाग ने विशिष्ट अनुभव प्रदान किया।

The post महाकुंभ बना विश्व में भारतीय संस्कृति का परिचायक, श्रद्धालुओं ने प्रयागराज को बताया पहला विकल्प first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

गंगा का पानी साफ नहीं, मैं इसे छू भी नहीं सकता : राज ठाकरे
पुणे। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ-2025 को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में मनसे के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह गंगा के पानी को न छू सकते हैं और न ही पी सकते हैं क्योंकि इतने लोगों द्वारा स्नान करने के बाद यह पानी साफ नहीं हो सकता है।

मनसे प्रमुख ने कहा, मैं उस गंगा के गंदे पानी को भी नहीं छू सकता हूं, जहां करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोग अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए प्रयागराज गंगा में स्नान करने गए, तो क्या वे सच में अपने पापों से मुक्त हो सकते हैं? राज ठाकरे ने इस दौरान यह भी कहा कि गंगा के पानी में इतने लोगों ने स्नान किया है तो यह पानी साफ नहीं हो सकता। जब एक नेता ने उन्हें गंगा का पानी पीने के लिए कहा था, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि गंगा का पानी जहां सैकड़ों लोग स्नान करते हैं, वह साफ नहीं हो सकता। उन्होंने इस मुद्दे को गंगा की सफाई से जोड़ते हुए कहा कि यह मुद्दा नदी के पानी की सफाई का है। उन्होंने कहा कि आप अब आप विश्वास और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझ गए होंगे।

ठाकरे ने आगे बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि कैसे लोग महिलाओं के साथ स्नान कर रहे थे। उन्होंने कहा, बाला नंदगांवकर मुझसे कह रहे थे, आपके लिए गंगा का पानी लाया हूं। मैं सोच रहा था, कौन पीएगा वह पानी? उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा, हम दो साल तक मास्क लगाकर घूमते रहे, और अब लोग गंगा में जाकर स्नान कर रहे हैं। राज ठाकरे ने गंगा के प्रदूषण को लेकर कटाक्ष किया और कहा, हमारे देश की कोई भी नदी साफ नहीं है, फिर भी हम इन नदियों को माता मानते हैं। विदेशों में नदियां साफ सुथरी होती हैं, लेकिन वहां नदियों को माता नहीं माना जाता। हमारे यहां तो लोग नदियों में नहाते हैं, कपड़े धोते हैं और जो चाहें करते हैं। उन्होंने आगे कहा, राजीव गांधी के जमाने से मैं सुन रहा हूं कि गंगा साफ होगी, राज कपूर ने तो इस पर फिल्म भी बनाई थी, लेकिन गंगा साफ आज तक नहीं हो पाई।

प्रयागराज में डेढ़ महीने तक महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। दुनिया में अभी तक किसी इवेंट में इतने लोग इकट्ठा नहीं हुए।

The post गंगा का पानी साफ नहीं, मैं इसे छू भी नहीं सकता : राज ठाकरे first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

प्रयागराज में यमुना किनारे 5 साल तक रहेगी वाटर लेजर शो और प्रमुख स्थलों पर फसाड लाइटिंग
लखनऊ। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन का आतिथ्य करने वाली संगम नगरी प्रयागराज में वर्ष भर पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी चल रही है। महाकुंभ-2025 के दौरान संगम तट पर शुरू किए गए वाटर लेजर शो और विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक स्थलों पर फसाड लाइटिंग को 5 वर्षों तक जारी रखा जाएगा ताकि देश दुनिया से आने वाले पर्यटक यहां का विशिष्ट अनुभव ले सकें। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में बहुत ही तीव्रता से विकास करने वाला राज्य है अभी हम घरेलू पर्यटन में सबसे ज्यादा पर्यटक आकर्षित करने वाले राज्य हैं। विदेशी पर्यटकों के मामले में भी यह उपलब्धि हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार पर्यटन स्थलों पर और सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बताया कि महाकुंभ के दौरान यमुना नदी के तट पर बोट क्लब के पास स्थित काली घाट पर वाटर लेजर शो शुरू किया गया था। इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खो जाने का अवसर दिया। रोज़ शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जा रहे थे। हर शो कि अवधि 45 मिनट थी। इसमें बड़ी संख्या में पर्यटक हिस्सा ले रहे थे। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए वाटर लेजर शो को 5 वर्षों के लिए विस्तार दिया गया है प्रतिदिन सात शाम 7 से 7:45 बजे तक पर्यटक वाटर लेजर शो देख सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि प्रयागराज में अलोपी मंदिर, नागवासुकी मंदिर सहित अन्य स्थलों पर लगाए गए  फसाड लाइटिंग को भी 5 वर्षों के लिए विस्तार दिया गया है। पर्यटक सुविधाओं का प्रतिदिन लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग का प्रयास है कि प्रयागराज में कुंभ या महाकुंभ मेला ही नहीं, बल्कि वर्ष भर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आएं और यहां के पौराणिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करें इसके लिए विभाग निरंतर पर्यटन सुविधाओं का विकास कर रहा है।

The post प्रयागराज में यमुना किनारे 5 साल तक रहेगी वाटर लेजर शो और प्रमुख स्थलों पर फसाड लाइटिंग first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

महाकुम्भ-2025 के बाद त्रिवेणी के पावन जल की यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी मांग
– नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर के साथ त्रिवेणी का जल लेने संगम पहुंचे लोग

– यूपी के अग्नि शमन एवं आपात सेवा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से टैंकर में भरा गया जल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ-2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का पवित्र जल पहुंचाया। यूपी के सभी जिलों में त्रिवेणी का यह जल पहुंचा ही था कि अब देश के दूसरे राज्यों से लोग निजी टैंकर लेकर संगम पवित्र जल लेने पहुंच गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद के रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया।  इसका उद्देश्य महा कुम्भ आने से वंचित रह गई यूपी की जनता को  त्रिवेणी के पवित्र जल से स्नान का अवसर प्रदान करना था। यूपी के अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई। महाकुम्भ के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रमोद शर्मा का कहना है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का जल दमकल गाड़ियों के टैंकर में भरकर पहुंच चुका है। उसका वितरण भी हो गया है। उनका कहना है कि इधर यूपी के बाहर के कई राज्यों से उनके पास लोगों के फोन आ रहे हैं जिसमें उन राज्यों में भी त्रिवेणी के गंगा जल की मांग की गई है। प्रमोद शर्मा का कहना है कि शासन का निर्देश प्रदेश के अंदर गंगा जल आपूर्ति का था जिसे विभाग पूरा कर चुका है। अब निजी तौर पर अपने संसाधनों से लोग अगर गंगा जल लेने संगम आते हैं तो विभाग जल भराने में सहयोग करेगा।

यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहुंचाने का सिलसिला अभी संपन्न ही हुआ था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंच गए। सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया। इधर संत राजा रामदास का कहना है कि नार्थ ईस्ट के एक मात्र महामंडलेश्वर स्वामी केशव देव महाराज जी ने 40 हजार लीटर और 28 हजार लीटर की क्षमता के ये टैंकर भिजवाए हैं। उनका कहना है कि उनका खालसा प्रयागराज महाकुम्भ के मेले में स्थापित था। उनके वापस जाने के बाद नार्थ ईस्ट में उनके तमाम भक्त, साधु संत और आम लोगों ने उनसे गंगाजल का प्रसाद मांगा तो उन्होंने आने वाले शिष्यों को दो टैंकर के साथ प्रयागराज भेजा है। रामदास महाराज कहते हैं कि उनके गुरु स्वामी केशवदेव महाराज को ये प्रेरणा योगी सरकार की पहल से मिली जिसमें यूपी के सभी जिलों में फायर डिपार्टमेंट के टैंकर से जल उपलब्ध करवाया गया।

The post महाकुम्भ-2025 के बाद त्रिवेणी के पावन जल की यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी मांग first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज -2 में बनेगा मंदिर का गर्भगृह, शिखर और मण्डप
– बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद होगा शुरू, प्रयागराज विकास प्राधिकरण करा रहा है बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण

– महाकुम्भ के पहले पूरा हो चुका है बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज-1 का निर्माण, तीर्थराज प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है बड़े हनुमान जी का मंदिर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व के आयोजन के चलते पूरे शहर के सौंदर्यीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगा नदी पर घाटों का निर्माण किया गया। इसी क्रम में सीएम योगी के मार्गदर्शन में संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसके फेज-1 का निर्माण महाकुम्भ के पहले पूरा हो चुका है लेकिन महाकुम्भ के स्नान पर्वों को देखते हुए फेज-2 का कार्य महाकुम्भ के बाद करने का निर्णय लिया गया था जो कि शीघ्र ही होली के बाद शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ये कार्य अगले दो से तीन महीने में पूरा कराएगा।

प्रयागराज में महाकुम्भ के आयोजन के पहले विभिन्न मंदिरों के भव्य कॉरिडोर के निर्माण का कार्य किया गया था। इसी क्रम में सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज विकास प्राधिकरण बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण करा रहा था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर की विशालता और महाकुम्भ के स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण 2 फेज में करने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत महाकुम्भ के पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वारों और ऊंची प्राचीरों से घिरे विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया था। उन्होंने बताया कि मंदिर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा। जो कि अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाना है। मंदिर के शिखर और मण्डप को रेड सैण्ड स्टोन में नक्काशी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से कारीगर प्रयागराज बुलाए जाएंगे।

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है। महाकुम्भ के दौरान मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय ने बताया कि महाकुम्भ के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम चलता रहता था। वर्तमान में सामान्य दिन में भी 5 से 10 हजार श्रद्धालु हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं, मंगलवार और शनिवार को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था।

The post बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज -2 में बनेगा मंदिर का गर्भगृह, शिखर और मण्डप first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.