शिक्षा - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज का ऐतिहासिक कायाकल्प: ₹18 करोड़ का स्टेडियम, नए कोर्सेज और स्मार्ट क्लासेस से बदलेगी सूरत
प्रबंधक डॉ. आर.के. सिंह का बड़ा कदम: 20 साल के रुके भुगतान किए पूरे, बड़े पैमाने पर हुई स्टाफ की भर्ती

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क।

गोलगंज स्थित उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित क्रिश्चियन अल्पसंख्यक संस्थान लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज (LCDC) में अगस्त 2025 से प्रबंधक का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. आर.के. सिंह के नेतृत्व में कॉलेज का ऐतिहासिक कायाकल्प हो रहा है। डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कॉलेज की एकेडमिक क्वालिटी और स्टैंडर्ड को बढ़ाना है, ताकि छात्र नई प्रतिभा और आधुनिक तकनीकों के साथ शिक्षित हो सकें। इसी सत्र से कॉलेज की सभी क्लासेस को पूरी तरह ‘स्मार्ट बोर्ड क्लासेस’ में तब्दील किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉलेज में बेहद एडवांस और टेक्निकल ‘स्मार्ट लैबोरेट्रीज’ बनाई जा रही हैं, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने आप में एक नया कीर्तिमान होंगी।

सैकड़ों स्टाफ की भर्ती और रुके भुगतानों का निपटारा

प्रबंधक डॉ. आर.के. सिंह ने कॉलेज के प्रशासनिक और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां की हैं। उन्होंने बताया:

डिग्री कॉलेज: यहाँ कुल 40 रिक्तियों (Vacancies) के मुकाबले 30 पदों को भरा जा चुका है, जबकि बची हुई नियुक्तियां उच्च शिक्षा कमीशन के माध्यम से प्रक्रियाधीन हैं।

क्लास 3 व टेक्निकल स्टाफ: प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों को गति देने के लिए 12 पदों पर भर्ती पूरी कर ली गई है।

क्लास 4 (चपरासी व सेवादार): कॉलेज की व्यवस्थाओं के लिए 15 नए सेवादारों को नियुक्त किया गया है।

बी.एड. कॉलेज: यहाँ भी 12 रिक्तियों के खिलाफ जरूरी नियुक्तियां की जा चुकी हैं और महज 3 पद कमीशन के माध्यम से भरे जा रहे हैं।

इसके अलावा, कॉलेज प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पिछले 20 सालों से रुके हुए पीएफ (PF), पेंशन और अन्य भुगतानों को अपने अथक प्रयासों से क्लियर कर दिया है, जिससे स्टाफ में खुशी की लहर है। साथ ही, तीन मृतक आश्रितों को भी कॉलेज में सरकारी नियमों के तहत नौकरी दी गई है।

लॉन्च हुए नए कोर्सेज और ₹18.20 करोड़ का मिनी स्टेडियम

कॉलेज में छात्रों के भविष्य को देखते हुए कई नए रोजगारपरक और उच्च स्तरीय कोर्सेज की शुरुआत की गई है। कॉलेज में अब एमएससी (बायो), एमएससी (जूलॉजी), एमएससी (बॉटन), एम.कॉम और फिजिकल बी.एड (B.P.Ed) के साथ-साथ इंटीग्रेटेड बी.एड कोर्स भी शुरू कर दिया गया है।

प्रबंधक ने एक और बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से कॉलेज परिसर के अंदर 18 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से एक अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्टेडियम में टी-20 (T-20) जैसे छोटे और पेशेवर क्रिकेट मैच भी आयोजित हो सकेंगे, जो लखनऊ के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ी बात है।

पाइपलाइन में हैं ‘लॉ’ और ‘बीबीए’ जैसे नए कोर्सेज

इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर पूरे कॉलेज की मरम्मत (Repairing) और पेंटिंग कराई जा रही है। साथ ही टॉयलेट्स और कॉलेज ऑडिटोरियम का रेनोवेशन (नवीनीकरण) आधुनिक स्तर पर हो रहा है। कॉलेज की सभी 14 लैब्स (12+2) को नए पोर्टफोलियो, नई एक्सेसरीज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया जा रहा है। डॉ. आर.के. सिंह ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि ‘ई-लर्निंग और ई-लाइब्रेरी’ का काम भी पाइपलाइन में है, जो जल्द शुरू होगा। चूंकि अब कॉलेज के पास पूरा एकेडमिक स्टाफ मौजूद है, इसलिए आने वाले समय में बीबीए (BBA) और लॉ (LL.B.) जैसे नए कोर्सेज शुरू करने की पूरी तैयारी है ताकि लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नए और बेहतरीन परिणाम दे सके।

The post लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज का ऐतिहासिक कायाकल्प: ₹18 करोड़ का स्टेडियम, नए कोर्सेज और स्मार्ट क्लासेस से बदलेगी सूरत first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित
— निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

Om Prakash Rajbhar और Danish Azad Ansari ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट मदरसा बोर्ड वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इस वर्ष कुल 80,933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 63,211 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 17,722 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी 277 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी सीधे मदरसा बोर्ड मुख्यालय से की गई।

सेकेंडरी और आलिम परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

छात्रों को मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

सेकेंडरी यानी मुंशी-मौलवी परीक्षा में 62,232 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 47,036 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में दीनियात, फारसी/अरबी, उर्दू साहित्य, जनरल इंग्लिश और हिंदी अनिवार्य विषय रहे। इसके अलावा गणित, विज्ञान, सोशल स्टडीज और गृह विज्ञान जैसे विषय वैकल्पिक रूप में शामिल किए गए।

वहीं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में 18,701 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 16,175 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस स्तर पर भी पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों को जोड़ा गया, ताकि छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकें।

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच प्रदेशभर के 277 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थीं। परीक्षा केंद्रों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया गया था।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर और दानिश आजाद अंसारी ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने असफल छात्रों से निराश न होने और दोबारा मेहनत कर आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

The post यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब सरकारी विद्यालयों में मिलेगी इंडस्ट्री 4.0 आधारित ट्रेनिंग
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

Uttar Pradesh सरकार ने स्कूली शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा विभाग और NELCO Limited के बीच 600 सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में “ड्रीम लैब्स” स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण समझौता हुआ।

इस परियोजना के तहत छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पहल खासतौर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव Parth Sarathi Sen Sharma ने कहा कि यह योजना केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में विद्यार्थियों को इंडस्ट्री 4.0 आधारित कौशल सिखाना समय की जरूरत है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा Monica Rani ने बताया कि यह परियोजना हब एवं स्पोक मॉडल पर आधारित होगी। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों के 600 विद्यालयों को जोड़ा जाएगा। इनमें 150 हब स्कूल और 450 स्पोक स्कूल शामिल होंगे।

ड्रीम लैब्स को आधुनिक इनोवेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां छात्रों को केवल थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी। साथ ही उद्योग विशेषज्ञ शिक्षकों और विद्यार्थियों को नई तकनीकों की जानकारी देंगे।

सरकार का कहना है कि यह परियोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप है। इसका उद्देश्य छात्रों में तकनीकी दक्षता, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है ताकि वे भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

कार्यक्रम में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और इसे शिक्षा एवं उद्योग जगत के बीच मजबूत कड़ी बताया।

The post स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब सरकारी विद्यालयों में मिलेगी इंडस्ट्री 4.0 आधारित ट्रेनिंग first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

फर्जी रिजल्ट, भ्रामक विज्ञापन और छात्रों के नाम पर करोड़ों का खेल उजागर
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

देशभर में छात्रों और अभिभावकों को सपनों की बिक्री करने वाले कोचिंग संस्थानों पर अब केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) का शिकंजा कसता दिख रहा है। सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों, झूठे सफलता दावों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के आरोप में कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया है। मोशन एजुकेशन पर 10 लाख रुपये और सीकर स्थित करियर लाइन कोचिंग (सीएलसी) पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जांच में सामने आया कि कई संस्थान छात्रों की सफलता का श्रेय लेने के लिए उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि वास्तविकता में वे छात्र केवल टेस्ट सीरीज या फ्री ऑनलाइन बैच से जुड़े थे। कई मामलों में परीक्षा परिणाम आने के बाद दाखिला लेने वाले छात्रों को भी विज्ञापनों में “अपने छात्र” बताकर प्रचार किया गया। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या देश का कोचिंग उद्योग शिक्षा से ज्यादा मार्केटिंग और भ्रम फैलाने का कारोबार बन चुका है।

सीसीपीए की जांच में यह भी सामने आया कि संस्थानों ने अभिभावकों और छात्रों की लिखित सहमति तक नहीं ली। “मोशन है तो सिलेक्शन है” जैसे बड़े दावे बिना ठोस प्रमाण के प्रचारित किए गए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के विज्ञापन छात्रों और अभिभावकों पर मानसिक दबाव बनाते हैं और लाखों रुपये खर्च करने के लिए मजबूर करते हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि सीसीपीए ने अब तक 60 से अधिक नोटिस जारी किए हैं और 31 कोचिंग संस्थानों पर 1.39 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रामक प्रचार का नेटवर्क चल रहा था।

आलोचकों का कहना है कि वर्षों से कोचिंग माफिया छात्रों की मेहनत और अभिभावकों की मजबूरी को कमाई का जरिया बना चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या केवल जुर्माना पर्याप्त है या फिर ऐसे संस्थानों के खिलाफ और कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

The post फर्जी रिजल्ट, भ्रामक विज्ञापन और छात्रों के नाम पर करोड़ों का खेल उजागर first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

फ्री हेल्थ चेकअप और विशेषज्ञों की सलाह से जागरूक हुआ स्कूल परिवार
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, शहीदपथ द्वारा मदर्स डे के अवसर पर स्कूल परिसर में हेल्थ अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य माताओं और परिवारों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, माताओं और स्कूल समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक श्री सी.डी. पांडेय और प्रधानाचार्या सुश्री उजमाना मसीह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने माताओं के स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार की नींव एक स्वस्थ मां से ही मजबूत होती है।

वर्कशॉप में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. प्रीति शर्मा (मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज) और डॉ. सुमेधा गुप्ता (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) ने महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, पोषण और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर से जुड़े कई जरूरी विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आई चेकअप, BMI, ECG, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और यूरिक एसिड जांच शामिल रही। इसके अलावा चिकित्सकों, डाइटिशियन और डेंटिस्ट द्वारा मुफ्त परामर्श भी दिया गया।

मदर्स डे को खास बनाने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों ने माताओं को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को हेल्दी फैमिली प्रिविलेज कार्ड भी प्रदान किए गए, जबकि अतिरिक्त पैथोलॉजिकल जांच पर विशेष छूट दी गई।

The post फ्री हेल्थ चेकअप और विशेषज्ञों की सलाह से जागरूक हुआ स्कूल परिवार first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.