मनोरंजन - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

नाजिश प्रतापगढ़ी की पुण्यतिथि पर गूंजा एकता का संदेश, भावुक हुई श्रद्धांजलि सभा
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

जनपद प्रतापगढ़ में सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर Nazish Pratapgarhi की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिले के प्रमुख साहित्यकारों, कवियों और शायरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Aditya Prajapati (अपर जिलाधिकारी) रहे, जबकि संरक्षक के रूप में ओमकार राणा और सह-संरक्षक डॉ. दयाराम मौर्य ‘रतन’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अनम ने की।

विशिष्ट अतिथियों में सीमा भारती (उप जिलाधिकारी न्यायिक, लालगंज) और कटियार जी (उप जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट) शामिल रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में Lokesh Shukla ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का आयोजन Mohammad Anees द्वारा किया गया, जबकि संयोजन विष्णु ख्याल ने संभाला। सेमिनार की शुरुआत लोकेश शुक्ला द्वारा प्रस्तुत नाजिश प्रतापगढ़ी के प्रसिद्ध कौमी तराने “हम एक थे, हम एक हैं, हम एक रहेंगे…” से हुई, जिसे श्रोताओं ने बेहद सराहा।

इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद अनीस की ग़ज़लों की पुस्तक “मेरे अल्फाज़: ग़ज़लों का गुलदस्ता” का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। साथ ही उन्हें “साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में आदित्य प्रजापति ने कहा कि नाजिश प्रतापगढ़ी की रचनाएं आज भी राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। वहीं सीमा भारती ने ऐसे आयोजनों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में डॉ. शाहिदा, सुनील प्रभाकर, नागेंद्र अनुज, रवि खंडेलवाल, गीता यादव, सलमान खुर्शीद, आनंद मोहन ओझा सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे। संचालन रहबर प्रतापगढ़ी ने किया।

The post नाजिश प्रतापगढ़ी की पुण्यतिथि पर गूंजा एकता का संदेश, भावुक हुई श्रद्धांजलि सभा first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

30–31 मार्च को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026’
निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डीएफ हिंदी

सिनेमा, कला और रचनात्मक संवाद को नई दिशा देने के उद्देश्य से 30 और 31 मार्च को लखनऊ में ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव Film Society of India के तत्वावधान में Sant Gadge Ji Maharaj Auditorium में आयोजित होगा।

फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष Ramesh Mishra ने बताया कि यह आयोजन सिनेमा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद को समर्पित रहेगा। इसमें देश-विदेश के फिल्मकार, निर्देशक, कलाकार, निर्माता और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग भाग लेंगे।

कॉन्क्लेव के दौरान फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम में फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, नेटवर्किंग सत्र और फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद जैसे कई अहम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का मानना है कि यह मंच फिल्म जगत के पेशेवरों और उभरते कलाकारों के बीच संवाद और सहयोग के नए अवसर पैदा करेगा।

इस वर्ष कॉन्क्लेव में फिल्म और टेलीविजन जगत की कई चर्चित हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें अभिनेता Rajesh Jais, Aditya Srivastava, Pramod Pathak, अभिनेत्री Meenakshi Dixit और अभिनेता Zakir Hussain सहित कई अन्य नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

कॉन्क्लेव के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म निर्देशक और फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक-अध्यक्ष Durgesh Pathak ने कहा कि यह आयोजन खासतौर पर युवा और उभरते फिल्मकारों के लिए प्रेरणा का मंच बनेगा। यहां उन्हें अनुभवी फिल्मकारों से सीखने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उत्तर प्रदेश में फिल्म और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देंगे और राज्य को फिल्म, कला और रचनात्मक उद्योगों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

The post 30–31 मार्च को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026’ first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

लखनऊ में ‘बिजुरिया’ का दमदार आगाज़, एआई तकनीक संग महिला शक्ति का नया सिनेमाई प्रयोग
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी.एफ. हिंदी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भारत की पहली एआई-लाइव एक्शन महिला सुपरहीरो फिल्म बिजुरिया का टीज़र भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित यह फिल्म तकनीक और सामाजिक सरोकारों के संगम का दावा कर रही है।

फिल्म की कहानी दिव्या नाम की एक साधारण लड़की की है, जो सामाजिक भेदभाव और आत्मविश्वास की कमी से जूझती है। उसकी मुलाकात तेज नाम की वैज्ञानिक सोच वाली युवती से होती है, जो उसे नई दिशा देती है। यही मोड़ दिव्या को ‘बिजुरिया’ नामक सुपरहीरो में बदल देता है, जो समाज में व्याप्त कुरीतियों और अपराध के खिलाफ मोर्चा खोलती है।

निर्देशक शारिब रजा ने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एआई तकनीक के प्रयोग को नई ऊंचाई देगी। उनके मुताबिक, एआई और लाइव-एक्शन का संयोजन दर्शकों को अलग अनुभव देगा।

मुख्य भूमिका में लखनऊ की अभिनेत्री कंचन अवस्थी नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि ‘बिजुरिया’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और खास फिल्म है। थिएटर से करियर शुरू करने वाली कंचन ने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार के शुरुआती संकोच के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। आज उनका परिवार ही उनकी ताकत है।

कार्यक्रम में इंडियन फिल्म अकादमी के सह-संस्थापक दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म को तकनीकी नवाचार और महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बताया।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और लगभग 30–35 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है। उत्तर प्रदेश में 20 दिनों तक लखनऊ और आगरा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर शूटिंग होगी। निर्माण फुल फ्रेम फिल्म्स और जय श्री माधव क्रिएशन्स के बैनर तले किया जा रहा है। दिसंबर 2026 तक फिल्म पूरी कर रिलीज की तैयारी है।

‘बिजुरिया’ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश देने का प्रयास है।

The post लखनऊ में ‘बिजुरिया’ का दमदार आगाज़, एआई तकनीक संग महिला शक्ति का नया सिनेमाई प्रयोग first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

मन का विश्वास है मातृभाषा: दीपक कुमार दे
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डीएफ हिंदी

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे ने की।

बैठक में स्थानीय प्रधान कार्यालय के सभी विभागों द्वारा हिंदी में किए जा रहे कामकाज की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे ने मातृभाषा के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा, “मातृभाषा व्यक्ति के मन का विश्वास होती है। कोई भी बच्चा सबसे पहले अपनी मातृभाषा में बोलना सीखता है, अन्य भाषाएं वह बाद में सीखता है। मातृभाषा हमारे जीवन की प्रथम पहचान है और यही भाषा हमारे विचारों को आकार देती है।”

उन्होंने कहा कि हम संसार को सबसे पहले अपनी मातृभाषा के माध्यम से ही समझते हैं। यह हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़े रखती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजभाषा हिंदी में कामकाज करना केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास का मजबूत सेतु भी है। जब ग्राहक को अपनी भाषा में सेवा मिलती है, तो उसका भरोसा और संतोष दोनों बढ़ते हैं।

बैठक में श्री अनिल कुमार, महाप्रबंधक (नेटवर्क-1), श्री राजीव कुमार, महाप्रबंधक (नेटवर्क-2) एवं श्री कौशलेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (नेटवर्क-3) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राकास बैठक के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय चित्रांकन एवं कैलिग्राफी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य महाप्रबंधक के करकमलों से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही तिमाही के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक ने मंडल राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित “वातायन” के नवीन अंक की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रिका लखनऊ मंडल के कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम के अंत में मंडल विकास अधिकारी श्री धीरेंद्र महे ने मंडल प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री दिवाकर मणि ने किया।

The post मन का विश्वास है मातृभाषा: दीपक कुमार दे first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

‘राजा हिंदुस्तानी’ में परंपरा और पॉप का संगम
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

भारतीय पॉप संगीत को नई ऊंचाई देने वाले पॉप आइकन किंग ने अपना अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी एल्बम ‘राजा हिंदुस्तानी’ पेश किया है। यह एल्बम आधुनिक पॉप धुनों के जरिए भारतीय संगीत परंपरा के संस्कारों और विरासत को सम्मान देने का सशक्त प्रयास है।

King के इस मेगा प्रोजेक्ट में भारतीय संगीत जगत की दिग्गज आवाज़ों—Shreya Ghoshal, Sunidhi Chauhan, Shaan, Kumar Sanu और Rekha Bhardwaj ने अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई है। Warner Music India द्वारा जारी यह एल्बम भारतीय संस्कृति में रचे-बसे कालातीत संगीत को नई पीढ़ी के सामने ताज़गी के साथ प्रस्तुत करता है।

एल्बम के शुरुआती सिंगल्स “कमाल है” और “जो इश्क हुआ” पहले ही श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। “मज़ा प्यार करने में” में किंग और कुमार सानू की जुगलबंदी नॉस्टैल्जिया और मॉडर्न बीट्स का शानदार मिश्रण पेश करती है। वहीं “ये दिल मुझको तू दे दे” में सुनिधि चौहान की ऊर्जावान आवाज़ और रेगे स्टाइल अलग रंग भरती है।

“ये सफर” में शान के साथ दोस्ती की गर्माहट झलकती है, “हाल ए दिल” में श्रेया घोषाल की मधुरता मन को सुकून देती है और “वो पहला अक्षर” में रेखा भारद्वाज की काव्यात्मक गहराई श्रोताओं को भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है। अंतिम ट्रैक “आहिस्ता आहिस्ता” एल्बम का भावपूर्ण समापन करता है।

किंग का कहना है कि यह एल्बम उनके लिए कृतज्ञता और आत्म-अभिव्यक्ति दोनों है—एक ऐसा सेतु जो परंपरा और आधुनिकता, अतीत और वर्तमान को जोड़ता है।

The post ‘राजा हिंदुस्तानी’ में परंपरा और पॉप का संगम first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.