मुंबई - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

महाराष्ट्र लगभग शत प्रतिशत 4जी कवरेज हासिल करने के बाद तेजी से 5जी कनेक्टिविटी की ओर बढ़ रहा-ज्योतिरादित्य सिंधिया
निश्चय टाइम्स डेस्क। पूर्वाेत्तर क्षेत्र के संचार और विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र राज्य अब शत प्रतिशत 4जी कवरेज की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अब तक लगभग 1,64,000 4जी और 40,000 5जी बेस ट्रांससीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित किए जा चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र में डिजिटल अवसंरचना के विस्तार पर कहा कि विभिन्न जिलों में व्यापक स्तर पर 4जी और 5जी नेटवर्क का विस्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पालघर जिले में 5,463 4जी और 1,609 5जी बीटीएस, ठाणे में 6,710 4जी और 1,989 5जी बीटीएस, रायगढ़ में 2,940 4जी और 791 5जी बीटीएस, रत्नागिरी में 2,292 4जी और 465 5जी बीटीएस और सिंधुदुर्ग में 975 4जी और 256 5जी बीटीएस स्थापित हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, तेज और विश्वसनीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में 5जी नेटवर्क के और विस्तार के साथ, महाराष्ट्र और पूरे देश में डिजिटल सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

The post महाराष्ट्र लगभग शत प्रतिशत 4जी कवरेज हासिल करने के बाद तेजी से 5जी कनेक्टिविटी की ओर बढ़ रहा-ज्योतिरादित्य सिंधिया first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में ही घमासान
शिंदे गुट और भाजपा मंत्री आमने-सामने

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार में एक बार फिर आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। इस बार विवाद शिंदे गुट की शिवसेना के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और भाजपा की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के बीच हुआ है। मुद्दा विभागीय बैठकों के आयोजन को लेकर है, जहां दोनों नेता सार्वजनिक रूप से आमने-सामने आ गए हैं।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब माधुरी मिसाल ने विधायकों के अनुरोध पर विभागीय बैठकें बुलाईं और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए—बिना संजय शिरसाट को सूचित किए। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या भाजपा जानबूझकर शिंदे गुट के मंत्रियों को दरकिनार कर रही है। शिरसाट ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मिसाल को एक पत्र लिखते हुए कहा, “प्रशासनिक समन्वय के लिए यह आवश्यक है कि आपकी अध्यक्षता में कोई भी बैठक मेरी पूर्व अनुमति से ही आयोजित की जाए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि विषयों के विभाजन और मंत्री-राज्य मंत्री के अधिकारों का पालन आवश्यक है।

हालांकि, भाजपा की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने जवाबी पत्र में लिखा, “राज्य मंत्री होने के नाते, मुझे विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित करने का अधिकार है और मैं अपनी ज़िम्मेदारियों के तहत काम कर रही हूं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन बैठकों में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिए गए, केवल सुझाव दिए गए। मिसाल ने शिरसाट के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने के आरोपों को गलत बताया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि वह केवल 150 दिनों के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने मार्च 2025 में मंत्री और राज्य मंत्री के बीच अधिकारों के बंटवारे के औपचारिक आदेश का भी जिक्र किया, जिसकी अभी तक मुख्यमंत्री की मंजूरी नहीं हुई है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह टकराव महायुति में गहराते तनाव का संकेत है, जहां शिंदे गुट और भाजपा के बीच असहमति समय-समय पर सतह पर आती रही है। यह विवाद आगामी चुनावों से पहले गठबंधन के अंदर शक्ति संतुलन को लेकर चल रही खींचतान को उजागर करता है।

The post महाराष्ट्र की महायुति सरकार में ही घमासान first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

मुंब्रा में लोकल ट्रेन से गिरने से 5 यात्रियों की मौत
ठाणे में दीवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ हादसा

ट्रेन में भीड़ के कारण दरवाजे से गिरकर गई जानें, जांच शुरू

निश्चय टाइम्स, डेस्क। मुंबई के पास ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 10 से 12 लोग चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। घटना सुबह उस समय हुई जब मुंब्रा स्टेशन पर भारी भीड़ के बीच यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग ट्रेन से फिसलकर ट्रैक पर गिर पड़े। रेलवे प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को कलवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सेंट्रल रेलवे ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि CSMT की ओर जा रही ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के चलते यह दुखद दुर्घटना हुई है। फिलहाल रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लोकल सेवाएं भी आंशिक रूप से बाधित हुई हैं।

The post मुंब्रा में लोकल ट्रेन से गिरने से 5 यात्रियों की मौत first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

गंगा का पानी साफ नहीं, मैं इसे छू भी नहीं सकता : राज ठाकरे
पुणे। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ-2025 को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में मनसे के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह गंगा के पानी को न छू सकते हैं और न ही पी सकते हैं क्योंकि इतने लोगों द्वारा स्नान करने के बाद यह पानी साफ नहीं हो सकता है।

मनसे प्रमुख ने कहा, मैं उस गंगा के गंदे पानी को भी नहीं छू सकता हूं, जहां करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोग अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए प्रयागराज गंगा में स्नान करने गए, तो क्या वे सच में अपने पापों से मुक्त हो सकते हैं? राज ठाकरे ने इस दौरान यह भी कहा कि गंगा के पानी में इतने लोगों ने स्नान किया है तो यह पानी साफ नहीं हो सकता। जब एक नेता ने उन्हें गंगा का पानी पीने के लिए कहा था, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि गंगा का पानी जहां सैकड़ों लोग स्नान करते हैं, वह साफ नहीं हो सकता। उन्होंने इस मुद्दे को गंगा की सफाई से जोड़ते हुए कहा कि यह मुद्दा नदी के पानी की सफाई का है। उन्होंने कहा कि आप अब आप विश्वास और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझ गए होंगे।

ठाकरे ने आगे बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि कैसे लोग महिलाओं के साथ स्नान कर रहे थे। उन्होंने कहा, बाला नंदगांवकर मुझसे कह रहे थे, आपके लिए गंगा का पानी लाया हूं। मैं सोच रहा था, कौन पीएगा वह पानी? उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा, हम दो साल तक मास्क लगाकर घूमते रहे, और अब लोग गंगा में जाकर स्नान कर रहे हैं। राज ठाकरे ने गंगा के प्रदूषण को लेकर कटाक्ष किया और कहा, हमारे देश की कोई भी नदी साफ नहीं है, फिर भी हम इन नदियों को माता मानते हैं। विदेशों में नदियां साफ सुथरी होती हैं, लेकिन वहां नदियों को माता नहीं माना जाता। हमारे यहां तो लोग नदियों में नहाते हैं, कपड़े धोते हैं और जो चाहें करते हैं। उन्होंने आगे कहा, राजीव गांधी के जमाने से मैं सुन रहा हूं कि गंगा साफ होगी, राज कपूर ने तो इस पर फिल्म भी बनाई थी, लेकिन गंगा साफ आज तक नहीं हो पाई।

प्रयागराज में डेढ़ महीने तक महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। दुनिया में अभी तक किसी इवेंट में इतने लोग इकट्ठा नहीं हुए।

The post गंगा का पानी साफ नहीं, मैं इसे छू भी नहीं सकता : राज ठाकरे first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण पर रोक की याचिका खारिज
नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी। इस फैसले के बाद अब राणा के भारत भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया है।

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इमरजेंसी एप्लीकेशन फॉर स्टे दायर की थी। उसने तर्क दिया था कि अगर उसे भारत भेजा गया तो उसे वहां प्रताड़ना (यातना) दी जा सकती है, जो अमेरिकी कानून और संयुक्त राष्ट्र संधि का उल्लंघन होगा। राणा ने यह भी कहा था कि वह मुंबई हमले का आरोपी होने के कारण अधिक खतरे में है और उसकी गंभीर बीमारियों के कारण भारत की जेल उसके लिए मौत की सजा जैसी होगी। उसने अदालत में दिल की बीमारी, पार्किंसन, मूत्राशय कैंसर, किडनी की बीमारी, अस्थमा और कोविड-19 संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया था।

पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि राणा को भारत सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा था, हम एक बहुत ही हिंसक व्यक्ति को भारत भेज रहे हैं। हम भारत के साथ अपराध के मामलों में सहयोग कर रहे हैं और इसे और बेहतर बनाना चाहते हैं। तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शामिल होने का आरोपी है, जिसमें 174 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। उस पर लश्कर-ए-तैयबा (LET) को मदद देने के आरोप हैं। भारत कई सालों से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। राणा का संबंध पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से भी है, जो मुंबई हमले की साजिश रचने वालों में शामिल था। अमेरिका में भी उसे आतंकी संगठन को समर्थन देने का दोषी पाया गया था। अब जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की याचिका खारिज कर दी है, तो उसे जल्द ही भारत भेजा जा सकता है। भारत में उसे मुंबई हमले में उसकी भूमिका के लिए मुकदमे का सामना करना होगा।

The post मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण पर रोक की याचिका खारिज first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.