हरिद्वार - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत
मृतकों में 5 उत्तर प्रदेश, 1 उत्तराखंड का निवासी

धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर फिर उठे सवाल

हरिद्वार। उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक बड़ा हादसा हो गया। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर अचानक मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने छह मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। संकरी गली में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ लोग गिर पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। घटना के वक्त शनिवार और रविवार की छुट्टियों के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हाल ही में हुए जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के चलते भीड़ पहले से ही अत्यधिक थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, जिस रास्ते पर हादसा हुआ, वह आमतौर पर मेले के समय बंद रखा जाता है, लेकिन भीड़ के दबाव में वहां से लोगों को भेजा गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी भगदड़ की पुष्टि की है।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस हादसे ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

NDRF ने डूब रहे युवक को बचाया
मौत के मुंह से खींच लायी एनडीआरएफ की टीम

निश्चय टाइम्स, हरिद्वार। हरिद्वार में उस वक्त सांसें थम-सी गईं जब गंगा की तेज धार में एक व्यक्ति डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एनडीआरएफ (NDRF) के एक सतर्क जवान की नजर उस शख्स पर पड़ गई और फिर जो हुआ, वह साहस और तत्परता की मिसाल बन गया।

एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवान ने बिना समय गंवाए तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। गंगा की तेज लहरों को चीरते हुए वह उस डूबते व्यक्ति तक पहुंचा और उसे सुरक्षित किनारे तक खींच लाया। इस पूरी घटना को घाट पर मौजूद लोगों ने देखा और जब डूबते व्यक्ति को सही-सलामत बाहर लाया गया, तो घाट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ की टीम के जज्बे और तत्परता की सराहना की। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि अगर जवान ने कुछ सेकंड की भी देर की होती, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता था। हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थल पर, जहां हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं, वहां NDRF की मौजूदगी न सिर्फ जरूरी है, बल्कि जीवन रक्षक भी साबित हो रही है। एनडीआरएफ की इस कार्रवाई ने न सिर्फ एक जिंदगी बचाई, बल्कि घाट पर मौजूद लोगों के दिलों में भरोसा और सुरक्षा की भावना भी मजबूत की।

The post NDRF ने डूब रहे युवक को बचाया first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

बद्री विशाल… ये क्या करा ?
रुद्रप्रयाग हादसे में मासूम की पुकार ने झकझोर दिया देश

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड। श्रद्धा की राह एक बार फिर हादसे से लहूलुहान हो गई है। रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें सवार लोगों की चीखें पहाड़ों में गूंज उठीं।

हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 7 घायल हैं और 10 लोग लापता हैं। राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और ऊबड़-खाबड़ इलाका अभियान में बड़ी चुनौती बना हुआ है।

घटनास्थल पर एक मासूम बच्चे की दिल दहला देने वाली पुकार—

“बद्री विशाल… ये क्या करा?” — ने वहां मौजूद हर शख्स को भीतर तक झकझोर दिया। यह मासूम सवाल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग कह रहे हैं, “जब श्रद्धा के रास्ते भी हादसों से भरे हों, तो सिर्फ दुआओं का ही सहारा बचता है।”

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। तीर्थाटन के नाम पर जोखिम भरी यात्रा कर रहे लोगों की बेबसी और लचर व्यवस्था को ये हादसा कड़ा संदेश दे गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि लापता लोग सकुशल मिलें और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

The post बद्री विशाल… ये क्या करा ? first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गंगा अवतरण दिवस पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

दान-पुण्य और पूजन में जुटे भक्त, शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर काशी के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही गंगा स्नान, दान और पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहेगा। श्रद्धालु दूर-दराज से आकर मां गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, जिससे घाटों पर आस्था का दिव्य नजारा देखने को मिल रहा है। गंगा दशहरा हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है, जिस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसे गंगावतरण दिवस भी कहा जाता है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण और वाल्मीकि रामायण में गंगाजी की महिमा का व्यापक वर्णन मिलता है।

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेतायुग में राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा के वेग को संभालने के लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण कर पृथ्वी पर प्रवाहित किया। इस दिन शिव और गंगा दोनों की पूजा का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा के दिन ‘दश’ यानी दस और ‘हरा’ यानी नाश करने का प्रतीक है। मान्यता है कि गंगा स्नान से दस प्रकार के पाप — तीन शारीरिक, चार वाचिक और तीन मानसिक समाप्त हो जाते हैं। लोग इस दिन गंगा जल से शुद्ध होकर दान करते हैं, जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। काशी के दशाश्वमेध, अस्सी, राजेन्द्र प्रसाद और पंचगंगा घाट पर दिनभर भक्तों की भीड़ बनी हुई है। पूजन, भजन, गंगाजल से अभिषेक और शिवालयों में दर्शन के साथ यह पर्व आस्था और पवित्रता का जीवंत प्रतीक बन गया है।

The post गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

देवभूमि पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
हरिद्वार में गंगा पूजन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

निश्चय टाइम्स, डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर प्रदेश और देश की समृद्धि व सुख-शांति की प्रार्थना की। इसके बाद वह कनखल स्थित साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिहर आश्रम में जगद्गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों के बाद वह आज देवभूमि में मां गंगा का आशीर्वाद लेने आई हैं। उन्होंने गंगा में पवित्र स्नान कर यह संकल्प लिया कि दिल्ली में यमुना नदी को भी मां गंगा की तरह स्वच्छ और निर्मल बनाया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली के 100 दिन का कार्यकाल इस बात का संदेश है कि हम किस तरह लक्ष्यों की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। ये शुरुआत है दिल्ली के अधिकार और विकास की नई गाथा की।”

The post देवभूमि पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.