स्पोर्ट्स - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

“अब बेटियां भी दिखाएंगी मैदान में दम” — कविता अग्रवाल ने दिया महिला क्रिकेट को बढ़ावा
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

Annapurna Cricket Academy के उद्घाटन समारोह में खेल और महिला सशक्तिकरण का खास संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और अतिथियों ने साफ कहा कि यह अकादमी केवल बेटों के लिए नहीं बल्कि बेटियों के क्रिकेट सपनों को भी नई उड़ान देने का मंच बनेगी।

कोच चंदन मलिक Neel Agrawal और कोच Akshay Srivastava ने कहा कि आज के दौर में खेल के क्षेत्र में लड़कियां लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और उन्हें सही अवसर व प्रशिक्षण देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकादमी में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ बेटियों को भी बराबर अवसर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मौजूद कविता अग्रवाल  ने कहा कि अब समय बदल चुका है और बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में भी लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्नपूर्णा क्रिकेट अकादमी ऐसी प्रतिभाशाली बेटियों के लिए मजबूत मंच साबित होगी, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। समारोह के दौरान युवा खिलाड़ियों में खास उत्साह देखने को मिला और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।

आयोजकों का कहना है कि अकादमी का उद्देश्य केवल क्रिकेट सिखाना नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना भी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को महिला खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

The post “अब बेटियां भी दिखाएंगी मैदान में दम” —  कविता अग्रवाल ने दिया महिला क्रिकेट को बढ़ावा first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

पिकलबॉल और टेनिस के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स हब बना “अवियान स्पोर्ट्स एरीना”
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

द अवियान ने लखनऊ में आधुनिक खेल एवं फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए “अवियान स्पोर्ट्स एरीना” का शुभारंभ किया है। यह प्रीमियम टर्फ आधारित स्पोर्ट्स सुविधा पिकलबॉल और टेनिस जैसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों के लिए विकसित की गई है।

अवियान स्पोर्ट्स एरीना को आधुनिक खेल अनुभव और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां पेशेवर स्तर के कोर्ट्स, उच्च गुणवत्ता वाला टर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे खिलाड़ी प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और मनोरंजक खेल गतिविधियों का बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें।

प्रबंधन के अनुसार, यह स्पोर्ट्स एरीना केवल खेल परिसर नहीं, बल्कि फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला एक आधुनिक लाइफस्टाइल स्पेस है। पिकलबॉल और टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए विकसित किया गया है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि “अवियान स्पोर्ट्स एरीना” का उद्देश्य लखनऊ को एक ऐसा प्रीमियम खेल केंद्र देना है, जहां लोग पेशेवर वातावरण में खेलों का आनंद लेने के साथ-साथ फिटनेस और सामाजिक सहभागिता का अनुभव भी कर सकें।

इस सुविधा में सामान्य खेल गतिविधियों के साथ पेशेवर अभ्यास सत्र, प्रतियोगिताएं और सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वातावरण के कारण यह एरीना शहर के प्रमुख स्पोर्ट्स एवं फिटनेस डेस्टिनेशन के रूप में उभरने की तैयारी में है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं को फिटनेस और आउटडोर खेलों की ओर प्रेरित करेंगे। इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामाजिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली को भी मजबूती मिलेगी।

The post पिकलबॉल और टेनिस के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स हब बना “अवियान स्पोर्ट्स एरीना” first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

स्केटिंग ट्रैक पर चमके एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल के सितारे
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन में आयोजित “ग्लाइड टू ग्लोरी इंटर-स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27” में एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, बीकेटी सीतापुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपनी गति, संतुलन और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के दौरान कक्षा 7-ए की छात्रा रिधिमा गुप्ता ने 10-12 वर्ष आयु वर्ग की लैप-3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी बेहतरीन स्केटिंग तकनीक और संतुलन ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। वहीं कक्षा 5-बी के छात्र स्पर्श प्रियदर्शी ने 8-10 वर्ष आयु वर्ग की लैप-5 स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को एक और गौरव दिलाया।

विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन ने दोनों विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने भी विजेता छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर रहा है।

इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

The post स्केटिंग ट्रैक पर चमके एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल के सितारे first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

लालगंज में खेलों का महाकुंभ: केवीएस की 55वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता का शानदार आगाज़
(निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क)

Kendriya Vidyalaya Sangathan के तहत संचालित MCF Lalganj स्थित केंद्रीय विद्यालय में 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन जारी है। 28 अप्रैल से शुरू हुए दूसरे चरण में टेबल टेनिस और एथलेटिक्स (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के एथलेटिक्स ग्राउंड पर किया गया, जहां लखनऊ संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य Dr. B. K. Verma ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण (बालिका वर्ग) 22 से 24 अप्रैल के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मेजबान केंद्रीय विद्यालय एम.सी.एफ. लालगंज ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर RRC Fatehgarh का केंद्रीय विद्यालय रहा, जबकि तीसरे स्थान पर IIT Kanpur का केंद्रीय विद्यालय रहा।

दूसरे चरण में बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं ने आयोजन को और रोमांचक बना दिया है। अंडर-19 एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय एम.सी.एफ. लालगंज के संस्कार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं RRC Fatehgarh के अनुभव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और JRC Bareilly के सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखते ही बन रही है। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

The post लालगंज में खेलों का महाकुंभ: केवीएस की 55वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

“चेक पैरा बैडमिंटन में लखनऊ की संजना का जलवा: स्वर्ण और कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का मान”
(निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क)

लखनऊ स्थित डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा संजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने Czech Para Badminton International 2026 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चेक गणराज्य में 14 से 19 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बीबीए की छात्रा संजना ने एसएल-03 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए कड़े मुकाबलों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि मिश्रित युगल स्पर्धा में अपने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता से लौटने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में संजना का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलपति आचार्य संजय सिंह, क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पी. राजीवनयन सहित कई शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।

कुलपति ने अपने संदेश में कहा, “संजना की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और देश दोनों के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारा संस्थान ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देता रहेगा।”

संजना की इस सफलता ने न केवल विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि यदि अवसर और समर्थन मिले तो हमारे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का झंडा बुलंद कर सकते हैं।

The post “चेक पैरा बैडमिंटन में लखनऊ की संजना का जलवा: स्वर्ण और कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का मान” first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.