बिहार

दादी रतनमोहिनी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय दादी रतनमोहिनी जी ने पूरा जीवन समाज सेवा और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि दादी जी का निधन न केवल ब्रह्माकुमारी संस्था के लिए बल्कि पूरे आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 101 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हुआ। बिहार के अधिकांश प्रमुख शहरों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखाएं सक्रिय हैं, और हजारों अनुयायी उनसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके अनुयायियों, प्रशंसकों व परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। दादी रतनमोहिनी जी का जीवन प्रेरणादायक रहा, जिन्होंने समाज को प्रेम, शांति और योग के मार्ग पर चलने की राह दिखाई। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Back to top button