[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » चिनहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में कांग्रेस ने लगाई चौपाल

चिनहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में कांग्रेस ने लगाई चौपाल

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ हमारे कड़े विरोध के क्रम में, पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग को और अधिक मजबूती से उठाने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में कांग्रेसजनों द्वारा लखनऊ में चिनहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में चौपाल लगाकर दलित समाज के लोगों को भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें संविधान की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन एड. विनोद शास्त्री जी ने किया।

कार्यक्रम का आरंभ महात्मा बुद्ध एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराम अम्बेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के दलित, वंचित, पिछड़े लोगों के हक, न्याय और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। बाबा साहब ने समाज के दलित एवं शोषित वर्ग को बराबरी का हक दिलाने के लिए संविधान की रचना की जिसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोगों को बराबरी का हक मिला।

मगर दुर्भाग्य देखिए सत्ता के लालच में, वर्तमान समय में सत्ता पर काबिज भाजपा देश के लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करने की साजिश रच रही है। लेकिन हमें अब अपने देश और संविधान की रक्षा के लिए खड़े होना होगा। आज मनुस्मृति को मानने वाले तथा संविधान के अनुरूप चलने वालों के लिए संघर्ष का समय है।

श्री सिंह ने कहा कि संविधान से प्राप्त समानता आजादी के खिलाफ वर्चस्ववादी शक्तियों के बीच लड़ाई है। यह लोकतांत्रिक ताकतों और प्रतिक्रियावादी ताकतों की लड़ाई है। संसद में बाबा साहब को अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उन्हें माफी मांगीन पडे़गी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के निवर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. आरबी बौद्ध, देवेन्द्र चौहान, प्रभाकर मिश्रा, डॉ. संदीप पटेल, सुधीर कुमार चौधरी, रणधीर सिंह, रामपाल यादव, डॉ. दयाराम, हर्षवर्धन, बिन्दु शास्त्री, इमरान खान, श्रीप्रकाश यादव, राम आसरे यादव, अच्छे लाल सहित भारी संख्या में लोग में मौजूद रहे।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com