उत्तर प्रदेशरायबरेलीराष्ट्रीयलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया नमन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया, बोले– फौलादी इरादों वाली नेता थीं, आज भी उनकी दृढ़ता प्रेरणा है

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न, आयरन लेडी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय ने कहा कि आज पूरा देश अपनी पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘आयरन लेडी’’ पाकिस्तान के दो फाड़ करने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी को याद कर रहा है। पूरा देश उस प्रधानमंत्री को याद कर रहा है जिन्होंने किसी भी दबाव के आगे झुकने से मना कर दिया था। जिनका कहना था कि देश अपने अंतरिम मामलों में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा और अपने निर्णय स्वयं लेगा।
श्री राय ने कहा कि देश इंदिरा गांधी जी को आज याद कर रहा है कि जब अमेरिका ने अपने 7 वें बेडे की धमकी दी तब हमारी फौलादी इरादों वाली देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा कि सातवां बेड़ा हो या 70वां भारत किसी से नहीं डरता। श्रीमती गांधी कहती थी ‘‘हमने हजारों साल में सहनशक्ति सीखी है, लेकिन जब बात सीमा के बाहर हो जाए तो दूसरी शक्ति से उसका मुकाबला करना होता है।’’
श्री राय ने कहा कि आज हम उस मातृशक्ति इंदिरा गांधी जी को नमन करते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व़ से ऊंचा कर दिया था।आज हम उस मातृशक्ति इंदिरा गांधी जी को नमन करते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व़ से ऊंचा कर दिया थाहमें कांग्रेस कि देश हित से ओप प्रोत अपनी गौरवशाली परंपरा पर गर्व है। हमें गर्व है कि हमने देश का मान लड़कर ऊंचा रखा है, हमने वर्तमान मोदी सरकार की तरह लफ़्फाज़ी नहीं की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, रूद्र दमन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ खान, संजय दीक्षित, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, दयानंद सिंह दुसाध, पुष्पेन्द्र सिंह, आसिफ रिजवी रिंकू, योगेश्वर सिंह, जितेन्द्र कुमार वर्मा, राजगुरु नरायणपति त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, अजय सिंह, मुनीष चौधरी,  महेश सिंह लोधी, ममता राजपूत सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।

Related Articles

Back to top button