उत्तर प्रदेशक्राइमगोंडाराजनीति

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद गौतम पर जानलेवा हमला

गोण्डा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद गौतम पर गोण्डा शहर से अपने गांव झौहना जाते समय अराजक तत्वों ने चंदवतपुर घाट के निकट जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां रात 11 बजे उनका उपचार किया गया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर इस प्रकार के हमलों को लेकर पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने गोण्डा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मसूद आलम खां ने कहा, समाजवादी पार्टी हर उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी, और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली किसी भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button