उत्तर प्रदेशहरिद्वार

देवभूमि पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

हरिद्वार में गंगा पूजन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

निश्चय टाइम्स, डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर प्रदेश और देश की समृद्धि व सुख-शांति की प्रार्थना की। इसके बाद वह कनखल स्थित साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिहर आश्रम में जगद्गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों के बाद वह आज देवभूमि में मां गंगा का आशीर्वाद लेने आई हैं। उन्होंने गंगा में पवित्र स्नान कर यह संकल्प लिया कि दिल्ली में यमुना नदी को भी मां गंगा की तरह स्वच्छ और निर्मल बनाया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली के 100 दिन का कार्यकाल इस बात का संदेश है कि हम किस तरह लक्ष्यों की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। ये शुरुआत है दिल्ली के अधिकार और विकास की नई गाथा की।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button