देवरिया:सागौन के पेड़ से लटक कर छात्रा ने दी जान

संजय मिश्र।
निश्चय टाइम्स, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के ग़ौरीबाजार थाना क्षेत्र के कालाबन गांव में एक सोलह वर्षीय हाईस्कूल छात्रा की शव सागौन के पेड़ लटका मिलने की घटना सामने आ रही है।
ग़ौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा मुस्कान पुत्री मुन्ना यादव हाईस्कूल की छात्रा थी।जिसका परीक्षा परिणाम शुक्रवार को आने वाला था।
जानकारी के अनुसार कालाबन गांव के लोग सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की नजर बगीचे में सागौन के पेड़ की डाल पर लटकी लाश पर पड़ी।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। आस पास क्षेत्र के लोग जमा हो गए और लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कर पोस्ट मॉर्टम के लिए देवरिया मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ कर रही है। रुद्रपुर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सागौन पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता शव मिला है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।


