निश्चय टाइम्स, डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए सोमवार को छह नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने इन सभी न्यायाधीशों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई। इनकी नियुक्ति का आदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 15 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। शपथग्रहण समारोह दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में आयोजित किया गया, जहां न्यायिक और विधिक समुदाय की उपस्थिति रही।
शपथ लेने वाले न्यायाधीश:
-
न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव
-
न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे
-
न्यायमूर्ति विवेक चौधरी
-
न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल
-
न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा
-
न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला
इन छह न्यायाधीशों के शामिल होने के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 40 हो गई है, जबकि यहां स्वीकृत कुल पद 60 हैं। इस नियुक्ति से न्यायिक कार्यों में तेजी आने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान की संभावना जताई जा रही है।
