संजय मिश्र
जिला संवाददाता। देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंदवालिया मिश्र में विगत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम प्रधान व प्रधान संघ जिला अध्यक्ष महेश्वर मिश्र बबलू द्वारा अपने माता स्वर्गीय चंद्रावती देवी, पत्नी स्वर्गीय राघव मिश्र की पुण्य स्मृति पर खिचड़ी भोज के साथ कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर बबलू मिश्र ने कहा कि जन सेवा महा सेवा है, इस हाड़ कपकपाती ठंड में दिन, दुखी, गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगो की सेवा हेतू कंबल वितरण किया गया है जिससे उनको ठंड से राहत मिल सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह बबलू एल, भटनी मंडलअध्यक्ष रोहित मिश्र, ग्राम प्रधान मुन्ना मिश्र, संजय मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष आशिक खान, गब्बर सिंह, देवाशीष, गुड्ड, कमलेश मिश्र, शिवाकांत मिश्र, विंध्याचल मिश्र, अनील मिश्र, कमलेश यादव, गिरजेश यादव, सुगन मिश्र, माधव शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
